Contact News Publisher
धार जिले की सियासत में अब एआईएमआईएम की एंट्री हो गई है। पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिला स्तर पर नई नियुक्ति की घोषणा की है…
धार@साबिर खान fm
धार जिले में All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen यानी AIMIM ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी द्वारा फारूक शाह को धार जिले का सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर इंदौर से आए पार्टी पदाधिकारी— मोहम्मद रफीक (पूर्व सह सचिव), समीर अंसारी (पूर्व सह सचिव) और रेहान कादरी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, इंदौर-3) की मौजूदगी में यह नियुक्ति की गई।
फारूक शाह ने कहा कि वे आगामी पार्षद चुनाव AIMIM के टिकट पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आमजन की खिदमत को अपनी प्राथमिकता बताया।
पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि धार जिले में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।


































