8वें जन औषधि दिवस के उपलक्ष्य में 2 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत जन औषधि सप्ताह के दौरान भोज हॉस्पिटल चौराहा, ठाकुर गैस एजेंसी के पास स्थित जन औषधि केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
धार@साबिर खान fm
शिविर में डॉ. तरुण पांड्या की उपस्थिति में आम नागरिकों का हेल्थ चेकअप किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर जांच एवं महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क की गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में डॉ. तरुण पांड्या, डॉ. बलराम गुप्ता, केंद्र संचालक राहुल कहार सहित दीपक कहार, जयपाल कहार, महेश ओसारी, करण पटेल, कृष्णा कामदार और मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि जन औषधि सप्ताह का उद्देश्य आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है।
शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने का संदेश भी दिया गया।


































