वन मंडल अधिकारी विजयानंथम टीआर के मार्गदर्शन में वन अमला सक्रिय, अवैध कब्जे के प्रयासों को रोककर वन सीमाओं को सुरक्षित करने की मुहिम जारी…
धार@अमीन खान
धार। वन भूमि पर अवैध कब्जों को रोकने और जंगलों की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए धार वन मंडल में वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। वन मंडल धार के अंतर्गत मनाए जा रहे वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के तहत वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने वालों के खिलाफ वन विभाग सख्ती बरत रहा है।
वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों की सुरक्षा और वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे अतिक्रमणकारियों को हटाकर वन सीमाओं को सुरक्षित किया जा रहा है।
वन मंडल अधिकारी धार विजयानंथम टीआर के मार्गदर्शन में वन विभाग का अमला पूरी सख्ती के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से वन भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को रोकने और वन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें। साथ ही वनों और वन्यजीवों के संरक्षण में विभाग का सहयोग करें, ताकि प्राकृतिक संपदा और वन क्षेत्रों को सुरक्षित रखा जा सके।






























