Contact News Publisher
मध्यप्रदेश के धार में पवित्र रमजान माह के दौरान इबादत का माहौल बना हुआ है। बड़े-बुजुर्गों के साथ अब बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ रोजा रख रहे हैं और नमाज-अदायगी में हिस्सा ले रहे हैं।
धार@साबिर खान fm
शहर के भाजीबाजार क्षेत्र निवासी फल-फ्रूट व्यापारी अब्दुल राशिद के परिवार में रविवार को खास खुशी का माहौल रहा। उनके आठ वर्षीय पोते मोहम्मद अज़ीम मंसूरी और अजमत मंसूरी ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा। इस अवसर पर परिवारजनों ने बच्चों की हौसला अफजाई के लिए रोजा कुशाई का आयोजन किया।
मगरिब की नमाज के बाद बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। दोनों बच्चों ने हाथ उठाकर अल्लाह से अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और देश की सलामती के लिए दुआ मांगी।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने रोजा रखने वाले बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। रमजान के इस पवित्र माह में बच्चों का यह उत्साह लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ






























