भारतीय जनता पार्टी धार नगर ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की धार शहर शहीद चौक स्थित प्रतिमा पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा डॉ शरद विजयवर्गीय भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी कालीचरण सोनवानिया ने माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए।
धार@अमीन खान
विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि देश के इतिहास में आज का दिन बेहद अहम है। आज 23 मार्च को शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान की याद में शहीद दिवस मनाया जा रहा है। सन् 1931 में आज ही के दिन अंग्रेजों ने भारत के युवा स्वतंत्रता सैनानी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को फांसी पर लटकाया था। आजादी की लड़ाई में हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों की शहादत में यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान भाजपा नेता शिव पटेल,पूनमचंद फकीरा,दीपक शर्मा राजेश हारोड़ नगर मंडल महामंत्री अमित शर्मा सीमा सोनी युवा मोर्चा से जसप्रीत सिंह डंग नवदीप सिंह चौहान देवेंद्र रावल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बादल मालवीय, करण पटेल,कैलाश पिपपलोदिया महेश बोडाने सन्नी होड़ा सोनिया राठौर दीपेंद्र सिंह ठाकुर अजय राठौर शैलेंद्र चौरसिया केशव अग्रवाल अंकित वर्मा पंकज जाधव गौरव जाट राहुल परमार लखन शर्मा महिला मोर्चा से डाली जाधव सीमा पंडिया मीना दुबे प्रतिभा शर्मा सविता पाटीदार सहित भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


































