मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जयेश राजपुरोहित को तीसरी बार धार जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए जिला आयोग मित्र के रूप में नामांकित किया गया है। इससे पहले भी वे दो कार्यकाल में आयोग मित्र की जिम्मेदारी निभा चुके हैं..
धार@साबिर खान fm
आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राजपुरोहित अपने पिछले दो कार्यकालों की तरह इस बार भी आयोग मित्र के रूप में निःस्वार्थ एवं मानवीय सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही, अपनी दक्षता एवं योग्यता के आधार पर मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए आयोग के संपर्क में रहते हुए कार्य करेंगे।
जनजागरूकता और जरूरतमंदों को मार्गदर्शन की जिम्मेदारी..
जिला आयोग मित्र के रूप में जयेश राजपुरोहित को मानव अधिकारों से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंद लोगों को उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
राजपुरोहित ने इस जिम्मेदारी के लिए मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ मानव अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे।
आयोग अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं..
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने जयेश राजपुरोहित को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आयोग द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला धार और पुलिस अधीक्षक, जिला धार को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
क्षेत्र में खुशी, गणमान्य लोगों ने दी बधाई..
जयेश राजपुरोहित की तीसरी बार जिला आयोग मित्र के रूप में नियुक्ति पर बदनावर क्षेत्र सहित धार जिले के विभिन्न लोगों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।






























