• Latest
  • Trending
  • All
कार्तिक आर्यन@36, स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट:पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़

कार्तिक आर्यन@36, स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट:पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़

November 22, 2026
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

November 22, 2026
MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

November 22, 2026
₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

November 22, 2026
ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में पहुंचे सेलेब्स:शाहरुख ने 26/11 हमले की चश्मदीद गवाह से की बातचीत, अक्षय-टाइगर और रणवीर सिंह ने दी परफॉर्मेंस

ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में पहुंचे सेलेब्स:शाहरुख ने 26/11 हमले की चश्मदीद गवाह से की बातचीत, अक्षय-टाइगर और रणवीर सिंह ने दी परफॉर्मेंस

November 22, 2026
धक्का-मुक्की के बाद गले लगकर रोए शाहरुख-सलमान:कटरीना के बर्थडे में मजाक से हुई हाथापाई, शाहरुख ने माफी मांगी, नेता ने करवाई सुलह, पार्ट- 2

धक्का-मुक्की के बाद गले लगकर रोए शाहरुख-सलमान:कटरीना के बर्थडे में मजाक से हुई हाथापाई, शाहरुख ने माफी मांगी, नेता ने करवाई सुलह, पार्ट- 2

November 22, 2026
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

November 20, 2026
साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

November 20, 2026
मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

November 19, 2026
MP : धार के विनय मुकाती हंगरी में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान के गुर, मध्यप्रदेश से इकलौते चयनित बैडमिंटन कोच..

MP : धार के विनय मुकाती हंगरी में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान के गुर, मध्यप्रदेश से इकलौते चयनित बैडमिंटन कोच..

November 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

कार्तिक आर्यन@36, स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट:पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़

by Sabir Khan
November 22, 2026
in Entertainment
0
कार्तिक आर्यन@36, स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट:पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

ग्वालियर का एक लड़का, जिसके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बने, लेकिन उसका सपना फिल्मों में काम करने का था। फिर वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बहाने मुंबई आया। मुंबई में न कोई जान-पहचान थी और न ही काम दिलाने वाला कोई गॉडफादर। ऑडिशन देने के लिए सोशल मीडिया पर कास्टिंग की जानकारी तलाशता था। कई बार बिना ऑडिशन दिए ही वापस लौटना पड़ता था। स्ट्रगल के दिनों में हालात ऐसे बने कि उसे 12 लड़कों के साथ एक फ्लैट शेयर करना पड़ा। पहली फिल्म मिली तो सिर्फ 70 हजार रुपए मिले, लेकिन उसने हार नहीं मानी। बाद में उसने करोड़ों रुपए फीस ली। उसकी फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया और शानदार एक्टिंग परफॉर्मेंस के लिए उसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला। जी हां, हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की। आज उनके 36वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके संघर्ष, रिजेक्शन और आर्थिक परेशानियों की कहानी। डॉक्टर माता-पिता चाहते थे बेटा इंजीनियर बने कार्तिक का जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता मनीष तिवारी और मां माला तिवारी दोनों डॉक्टर हैं। उनकी एक छोटी बहन कृतिका भी हैं। परिवार में पढ़ाई को काफी अहमियत दी जाती थी। माता-पिता चाहते थे कि कार्तिक भी डॉक्टर या इंजीनियर बनें, लेकिन कार्तिक का मन फिल्मों में लगता था। नौवीं कक्षा में ही उन्होंने अभिनेता बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था। कार्तिक ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था। माता-पिता अपना क्लिनिक शुरू करने के लिए कर्ज भी ले रहे थे। ग्वालियर में डॉक्टर होने के बावजूद उनकी कमाई इतनी नहीं थी कि परिवार आसानी से बड़े खर्च उठा सके। कार्तिक को पता था कि माता-पिता पर पहले से जिम्मेदारियां हैं। इसलिए उन्होंने अपने एक्टिंग के सपने के बारे में खुलकर बात नहीं की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बहाने पहुंचे मुंबई कार्तिक ने मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। उनका मकसद पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों के ऑडिशन देना भी था। उन्होंने फिल्मफेयर को बताया था कि माता-पिता को लगता था कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने मुंबई गए हैं, लेकिन असल में वह वहां एक्टिंग के मौके तलाश रहे थे। साल 2008 में 18 साल की उम्र में वह ग्वालियर से मुंबई पहुंचे। शुरुआत में नवी मुंबई के नेरुल में छह लोगों के साथ रहते थे। बाद में आर्थिक स्थिति के कारण 12 लड़कों के साथ एक फ्लैट शेयर करना पड़ा। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में उनके साथ रहने वाले लड़कों को भी नहीं पता था कि कार्तिक अभिनेता बनना चाहते हैं। उन्होंने अपने दोस्तों को बताया था कि वह कोकिलाबेन अस्पताल में बायोटेक्नोलॉजी की इंटर्नशिप कर रहे हैं। फेसबुक पर ऑडिशन ढूंढते, रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी हार कार्तिक के लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम पाना आसान नहीं था। उनके पास किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस का नंबर नहीं था। न ही कोई ऐसा व्यक्ति था, जो उन्हें सीधे फिल्म दिला सके। वह फेसबुक पर कास्टिंग और ऑडिशन से जुड़ी पोस्ट तलाशते थे। इसी दौरान उन्हें फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के ऑडिशन की जानकारी मिली। कार्तिक ने अपनी तस्वीरें भेजीं। दिलचस्प बात यह है कि उनके पास प्रोफेशनल पोर्टफोलियो बनवाने के पैसे भी नहीं थे। इसलिए वह ग्रुप फोटो से अपना चेहरा काटकर कास्टिंग एजेंट्स को भेजते थे। कई बार उन्हें ऑडिशन देने का मौका भी नहीं मिलता था। कुछ लोग कहते थे कि वह किरदार के हिसाब से फिट नहीं हैं। कार्तिक ने बताया था कि वह हफ्ते में कई बार ऑडिशन देने जाते थे। आने-जाने में करीब छह घंटे तक लग जाते थे। साल 2011 में कार्तिक को लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा, नुसरत भरूचा और सोनाली सहगल भी नजर आए थे। फिल्म में कार्तिक ने रजत नाम का किरदार निभाया था। उनका करीब पांच मिनट का मोनोलॉग काफी चर्चा में रहा। हालांकि, शुरुआती ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद भी कार्तिक की तस्वीरें मांगी गईं और उन्हें दोबारा बुलाया गया। करीब छह महीने की ऑडिशन प्रक्रिया और शुरुआती रिजेक्शन के बाद आखिर में उन्हें फिल्म में ‘रज्जू’ का किरदार मिला। पहली फिल्म के लिए मिले थे 70 हजार रुपए जून 2024 में राज शमानी के पॉडकास्ट में कार्तिक ने अपनी पहली फिल्म की फीस के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि ‘प्यार का पंचनामा’ के लिए उन्हें 70 हजार रुपए मिले थे। टैक्स कटने के बाद उनके हाथ में सिर्फ 63 हजार रुपए आए थे। कार्तिक ने यह भी बताया कि उनके पहले विज्ञापन के लिए उन्हें सिर्फ 1,500 रुपए मिले थे। उन्होंने यह भी बताया था कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए भी उन्हें एक करोड़ रुपए नहीं मिले थे। उनके मुताबिक, असली कमाई इस फिल्म के बाद शुरू हुई। पहली फिल्म के लिए चुने गए तो रास्ते में हो गया एक्सीडेंट कार्तिक के संघर्ष में एक ऐसा मोड़ भी आया, जब उन्हें लगा कि उनका सपना फिर अधूरा रह जाएगा। ‘प्यार का पंचनामा’ के ऑडिशन में चुने जाने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान जिस ऑटो रिक्शा में वह बैठे थे, उसका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। कार्तिक को डर था कि शूटिंग से पहले चोट लगने के कारण उन्हें फिल्म से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने प्रोडक्शन टीम से शूटिंग कुछ दिन आगे बढ़ाने की गुजारिश की। टीम ने उनकी बात मान ली और उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला। दो फिल्में करने के बाद भी नहीं बदले हालात ‘प्यार का पंचनामा’ के बाद कार्तिक ने ‘आकाशवाणी’ में काम किया। इसके बाद 2015 में ‘प्यार का पंचनामा 2’ रिलीज हुई। इन फिल्मों से उन्हें पहचान मिलने लगी थी, लेकिन आर्थिक स्थिति में तुरंत बड़ा बदलाव नहीं आया। कार्तिक ने बताया था कि ‘प्यार का पंचनामा’ के बाद भी उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा था। वह अपनी तीसरी फिल्म ‘कांची: द अनब्रेकेबल’ के रिलीज होने तक 12 लड़कों के साथ उसी फ्लैट में रहते रहे। 2018 में बदली किस्मत, 100 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म कार्तिक के करियर में 2018 का साल काफी अहम साबित हुआ। इसी साल उनकी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ रिलीज हुई। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक के साथ नुसरत भरूचा और सनी सिंह नजर आए। फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और शादी के बीच फंसे रिश्ते पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्तिक की पहचान सिर्फ एक उभरते अभिनेता तक सीमित नहीं रही। उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने लगे। इसके बाद ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’ और ‘धमाका’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वहीं, उनके करियर का एक और बड़ा मोड़ 2022 में आया। उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ रिलीज हुई। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आईं। करीब 65 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 260 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले 20 करोड़ रुपए कार्तिक की पहली फिल्म की फीस 70 हजार रुपए थी। लेकिन कुछ साल बाद उनकी कमाई में बड़ा बदलाव आया। साल 2021 में राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धमाका’ रिलीज हुई। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई थी। इसमें कार्तिक ने पत्रकार अर्जुन पाठक का किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग महज 10 दिनों में पूरी हुई थी। जनवरी 2021 में मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में ट्रेड सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि कार्तिक को इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए मिले थे। बाद में जनवरी 2023 में ‘आप की अदालत’ में कार्तिक ने इस फीस पर बात की। शो में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कोरोना के समय 10 दिन की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपए मिले थे? कार्तिक ने जवाब दिया कि हां, यह फिल्म ‘धमाका’ ही थी और इतने दिनों की शूटिंग के लिए उन्हें यह रकम मिली थी। उन्होंने अपनी कमाई का बचाव करते हुए कहा था कि वह अपने निर्माताओं को उनकी लागत से ज्यादा कमाई कराने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कार्तिक की कहानी सिर्फ पैसों और लग्जरी तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार चुनने की कोशिश की है। ‘चंदू चैंपियन’ में उन्होंने पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा में रहा। फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए कार्तिक को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। उन्होंने यह पुरस्कार ममूटी के साथ साझा किया। कभी थर्ड हैंड कार से चलते थे, आज कई लग्जरी गाड़ियां कार्तिक के पास इस वक्त मिनी कूपर और लैंबॉर्गिनी सहित कई गाड़ियां हैं। हालांकि, स्ट्रगल के दिनों में वे एक थर्ड हैंड कार से चलते थे। दैनिक भास्कर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैंने एक थर्ड हैंड कार खरीदी थी। वो ऐसी कार थी, जिसे कोई फ्री में भी न खरीदे। काफी सालों तक उसे यूज किया था। खैर, मेरे पास और कोई ऑप्शन भी नहीं था। ज्यादा पैसे भी नहीं होते थे कि अच्छी गाड़ी खरीद सकूं। बस काम चलाने के लिए ली थी।’ कभी शाहरुख के घर के बाहर खड़े होकर देखते थे मन्नत कार्तिक शाहरुख खान के बड़े फैन रहे हैं। साल 2008 में जब वह पहली बार ग्वालियर से मुंबई पहुंचे, तो अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बांद्रा स्थित मन्नत के बाहर भी गए थे। उन्होंने बताया था कि उस समय वह 18 साल के थे। उन्हें उम्मीद थी कि शायद शाहरुख बालकनी में आएं और वह उन्हें देख सकें। आज कार्तिक खुद उसी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बाद में शाहरुख ने ‘भूल भुलैया 2’ देखने के बाद उनसे मुलाकात की और फिल्म की तारीफ भी की थी। कार्तिक ने यह भी कहा कि वह शाहरुख और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों को हमेशा से पसंद करते आए हैं। कार्तिक के बर्थडे पर नई फिल्म ‘कालिया’ का ऐलान कार्तिक आर्यन के 36वें जन्मदिन पर आज उनकी नई फिल्म ‘कालिया’ का ऐलान हुआ। धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज इस फिल्म को बना रहे हैं। यह एक मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी भारतीय लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित होगी। फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी करेंगे। यह बतौर हिंदी थिएट्रिकल डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले वे ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘आर्या’ जैसी सीरीज बना चुके हैं। ‘कालिया’ 5 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share196Tweet123Share49
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

November 22, 2026
MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

November 22, 2026
₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

November 22, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In