• Latest
  • Trending
  • All
साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

November 20, 2026
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

November 20, 2026
मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

November 19, 2026
MP : धार के विनय मुकाती हंगरी में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान के गुर, मध्यप्रदेश से इकलौते चयनित बैडमिंटन कोच..

MP : धार के विनय मुकाती हंगरी में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान के गुर, मध्यप्रदेश से इकलौते चयनित बैडमिंटन कोच..

November 19, 2026
धार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन! सांसद सावित्री ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, टीही-धार रेल मार्ग के लोकार्पण का दिया न्योता

धार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन! सांसद सावित्री ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, टीही-धार रेल मार्ग के लोकार्पण का दिया न्योता

November 19, 2026
रामायण सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी:14 दिन लगे; धुरंधर 2 को पीछे छोड़ा

रामायण सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी:14 दिन लगे; धुरंधर 2 को पीछे छोड़ा

November 19, 2026
आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर लॉन्च:शादी के बाद पूरे परिवार संग ससुराल में रहेंगे आयुष्मान; फिल्म में अनुपम खेर, शर्वरी समेत 20 एक्टर्स

आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर लॉन्च:शादी के बाद पूरे परिवार संग ससुराल में रहेंगे आयुष्मान; फिल्म में अनुपम खेर, शर्वरी समेत 20 एक्टर्स

November 18, 2026
ग्रैमी में तमिल गाने ‘वरुवाई’ को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना

ग्रैमी में तमिल गाने ‘वरुवाई’ को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना

November 18, 2026
MP : सिवनी प्रकरण में 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश..

MP : सिवनी प्रकरण में 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश..

November 18, 2026
दीया मिर्जा बोलीं- नवाजुद्दीन को बात करने की तमीज नहीं:लोग बोले- यह नई सीरीज के लिए पब्लिसिटी स्टंट; जानिए नवाज के बड़े विवाद

दीया मिर्जा बोलीं- नवाजुद्दीन को बात करने की तमीज नहीं:लोग बोले- यह नई सीरीज के लिए पब्लिसिटी स्टंट; जानिए नवाज के बड़े विवाद

November 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

by Sabir Khan
November 20, 2026
in Entertainment
0
साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

कभी पहली फिल्म के प्रदर्शन पर सवाल उठे, तो कभी साउथ में काम करने पर उन्हें ‘बॉलीवुड ड्रॉपआउट’ कहा गया। जिस अभिनेत्री को एक डायरेक्टर अपनी फिल्म में लेने को लेकर आश्वस्त नहीं था, उन्होंने ‘जाने तू… या जाने ना’ से पहचान बनाई। शादी पर उनके करियर खत्म होने के ताने मिले। करीब दस साल फिल्मों से दूर रहने के बाद उनकी वापसी पर भी निराशा जताई गई। लेकिन मराठी फिल्म ‘वेड’ की सफलता से उन्होंने खुद को साबित किया। यह कहानी है जेनेलिया डिसूजा देशमुख की, जिन्होंने तानों, असफलताओं और लंबे ब्रेक के बावजूद पहचान बनाई। आज की सक्सेस स्टोरी में जेनेलिया डिसूजा देशमुख के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें… परिवार की झिझक के बीच शुरू हुआ फिल्मी सफर जेनेलिया डिसूजा का जन्म 5 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ। उनका परिवार फिल्मी दुनिया से नहीं जुड़ा था। इसलिए अभिनय को करियर बनाने का फैसला आसान नहीं था। शुरुआत में परिवार उन्हें फिल्मों में भेजने को लेकर झिझक रहा था। हालांकि, उनकी मां ने साथ दिया। फिल्मों में आने से पहले जेनेलिया मॉडलिंग कर चुकी थीं। अमिताभ बच्चन के साथ पार्कर पेन के विज्ञापन से उन्हें पहचान मिली। इसी दौरान उन्हें ‘तुझे मेरी कसम’ का ऑफर मिला। शुरुआत में वह अभिनय को लेकर आश्वस्त नहीं थीं। फिल्म की टीम करीब दो महीने तक उनसे संपर्क करती रही। इसके बाद उन्होंने काम करने का फैसला किया। पहली फिल्म के बाद मिली चुनौती, डायरेक्टर को था संदेह साल 2003 में रिलीज हुई ‘तुझे मेरी कसम’ से जेनेलिया ने रितेश देशमुख के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। दोनों की मुलाकात इसी फिल्म के सेट पर हुई थी। हालांकि, पहली फिल्म से उन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ी पहचान नहीं मिली। 2010 में टेलीग्राफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जेनेलिया ने बताया था कि ‘जाने तू… या जाने ना’ के डायरेक्टर अब्बास टायरवाला उन्हें कास्ट करने को लेकर आश्वस्त नहीं थे। इसकी वजह उनकी पहली फिल्म का प्रदर्शन था। उन्हें ऐसे नए चेहरे को लेने पर संदेह था, जिसका बॉलीवुड डेब्यू असफल माना जा रहा था। जेनेलिया ने इस चुनौती को पीछे छोड़ दिया। आगे चलकर यही फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बनी। साउथ की फिल्मों में काम करने पर मिला ‘बॉलीवुड ड्रॉपआउट’ का ताना पहली हिंदी फिल्म के बाद जेनेलिया ने तमिल फिल्म ‘बॉयज’ और तेलुगु फिल्म ‘सत्यम’ में काम किया। उन्होंने 2003 में ही तीन अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ में लगातार काम किया और तमिल-तेलुगु फिल्मों में लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने सिद्धार्थ के साथ ‘बॉयज’, ‘ऑरेंज’, ‘बोम्मरिल्लु’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘बोम्मरिल्लु’ में उनके अभिनय को खास सराहना मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का तेलुगु सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला। साउथ में काम करने के दौरान उन्हें एक सोच का सामना करना पड़ा। जुलाई 2023 में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में जेनेलिया ने बताया था कि उस दौर में कहा जाता था कि बॉलीवुड में असफल कलाकार साउथ की फिल्मों में चले जाते हैं। ऐसे कलाकारों को ‘बॉलीवुड ड्रॉपआउट’ कहा जाता था। उन्होंने इस धारणा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उनके मुताबिक, साउथ में काम करते हुए ही उन्हें अभिनय से प्यार हुआ और वहां के दर्शकों ने उन्हें खूब अपनाया। ‘मस्ती’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ से हिंदी में बनाई पहचान साउथ में काम के साथ जेनेलिया हिंदी फिल्मों में भी सक्रिय रहीं। 2004 में वह कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती’ में नजर आईं। इसमें विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख भी थे। फिल्म सफल रही और जेनेलिया को हिंदी दर्शकों के बीच पहचान मिली। 2008 उनके करियर का खास साल रहा। पहले वह अक्षय खन्ना और परेश रावल के साथ ‘मेरे बाप पहले आप’ में नजर आईं। इसके बाद तेलुगु फिल्म ‘रेडी’ में राम के साथ काम किया। इसके बाद आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘जाने तू… या जाने ना’ रिलीज हुई। इसमें उन्होंने अदिति का किरदार निभाया। इमरान खान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई। फिल्म की सफलता ने उन्हें हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। इसके बाद उन्होंने ‘लाइफ पार्टनर’, ‘चांस पे डांस’, ‘फोर्स’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी फिल्मों में काम किया। साउथ में भी ‘उरुमी’ जैसी फिल्मों से सफर जारी रखा। उनके करियर में कुछ फिल्में असफल भी रहीं। शादी पर मिले ताने, लोगों ने कहा- करियर खत्म हो जाएगा रितेश देशमुख और जेनेलिया की प्रेम कहानी ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर शुरू हुई थी। करीब एक दशक तक डेटिंग के बाद दोनों ने 3 फरवरी 2012 को शादी कर ली। शादी के बाद जेनेलिया ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया। इस पर उन्हें लोगों की बातें भी सुननी पड़ीं। 2020 में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शादी के समय लोगों ने उनसे कहा था कि शादी के बाद लड़की का करियर खत्म हो जाता है। उन्होंने साफ किया कि ऐसी बातें उन्हें रितेश से शादी के फैसले से पीछे नहीं हटा सकती थीं। उन्होंने बताया था कि हिंदी फिल्मों में कम नजर आने के बावजूद वह साउथ में साल के 365 दिन काम करती थीं। करीब दस साल लगातार काम करने के बाद वह परिवार को समय देना चाहती थीं। शादी के बाद उनके दो बेटे रियान और राहिल हुए। जेनेलिया ने अभिनय से दूरी बनाने को अपना फैसला बताया था। लोगों ने यह भी मान लिया था कि रितेश या उनके परिवार ने उन्हें काम करने से रोका है। उन्होंने इस धारणा को गलत बताया। अभिनय से ब्रेक के दौरान पति के साथ प्रोडक्शन शुरू किया फिल्मों से दूरी के दौरान जेनेलिया दूसरे कामों में व्यस्त रहीं। रितेश के साथ उन्होंने ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ के जरिए फिल्म निर्माण में कदम रखा। दोनों मराठी फिल्मों के निर्माण से जुड़े। इस दौरान जेनेलिया ने निर्माता के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। ‘लय भारी’ और ‘मौली’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनकी प्रोडक्शन कंपनी की भागीदारी रही। बतौर मुख्य अभिनेत्री उनकी वापसी के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। दस साल बाद वापसी को लेकर लोगों ने निराश किया करीब दस साल के ब्रेक के बाद जेनेलिया ने 2022 में मराठी फिल्म ‘वेड’ से मुख्य अभिनेत्री के तौर पर वापसी की। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख थे। रितेश ने इससे निर्देशन में भी डेब्यू किया। वापसी का फैसला आसान नहीं था। मार्च 2025 में Elle Impact के कार्यक्रम में जेनेलिया ने बताया था कि लोगों ने उनसे कहा था कि दस साल बाद फिल्मों में वापसी करना काम नहीं करेगा। उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज किया। उनके मुताबिक, इन दस सालों में वह अपने बच्चों और परिवार पर ध्यान दे रही थीं। इस अनुभव ने उन्हें कलाकार के तौर पर नए तरीके से तैयार किया। ‘वेड’ की सफलता ने आलोचकों को दिया जवाब 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई ‘वेड’ में जेनेलिया ने श्रावणी का किरदार निभाया। यह ऐसी महिला की कहानी थी, जो अपने पति के साथ रिश्ते और जिंदगी की मुश्किलों से जूझती है। फिल्म में जेनेलिया के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। इंडियन एक्सप्रेस की 15 जनवरी 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म तब तक करीब 44.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी थी। यह ‘सैराट’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई थी। फिल्म की सफलता ने जेनेलिया की वापसी को यादगार बना दिया। वापसी पर सवाल उठाने वालों को उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी जवाब दिया। ‘सितारे जमीन पर’ के बाद भी जारी रहा सफर करीब 10 साल के ब्रेक के बाद मराठी फिल्म ‘वेड’ से वापसी करने वाली जेनेलिया ने काम जारी रखा। 2023 में वह ‘ट्रायल पीरियड’ में नजर आईं। 2025 में आमिर खान के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में दिखाई दीं। इसमें उन्होंने आमिर की पत्नी सुनीता का किरदार निभाया। इसी साल उन्होंने साउथ सिनेमा में भी वापसी की। वह तेलुगु और कन्नड़ फिल्म ‘जूनियर’ में विजया सौजन्या के किरदार में नजर आईं। ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘मस्ती 4’ में भी उनकी स्पेशल अपीयरेंस रही। साल 2026 में जेनेलिया पति रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आईं। उन्होंने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी सईबाई भोसले का किरदार निभाया। वह इस फिल्म से अभिनेत्री के साथ निर्माता के तौर पर भी जुड़ी रहीं। उनकी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ है, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। यह 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह मनोज बाजपेयी के साथ राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ में भी नजर आएंगी। ______________________________ पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़ें.. मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गई थीं विद्या बालन:6 महीने तक आईना देखने की हिम्मत नहीं हुई, ‘परिणीता’ से बनीं बॉलीवुड स्टार आज विद्या बालन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने महिला प्रधान फिल्मों को नई पहचान दिलाई। ‘कहानी’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘तुम्हारी सुलू’ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली विद्या के लिए यह मुकाम आसान नहीं था।पूरी खबर पढ़ें..

Share196Tweet123Share49
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In