संगरूर के वकील ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा है। वकील के मुताबिक अमिताभ ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में पंजाब को बदनाम करने वाला सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि यह क्विज शो सामान्य ज्ञान का है लेकिन अमिताभ ने जो सवाल पूछा, उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस वजह से अमिताभ व सोनी टीवी से इस वीडियो को हटाने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। अगर ये AI से बनाई गई है तो भी यह उनके जवाब से ही पता चलेगा। नोटिस भेजने से जुड़ी वकील की अहम बातें… उस वीडियो में क्या, जिसको लेकर लीगल नोटिस भेजा
यह करीब 2 मिनट का वीडियो है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछ रहे हैं। अमिताभ कहते हैं कि ये 12.50 लाख के लिए 12वां प्रश्न है। इसमें दिखाया जा रहा है कि अमिताभ पूछते हैं कि हाल ही में इनमें से किस राज्य में अपराधी थानों में बम ब्लास्ट करने से नहीं डर रहे। इसके ऑप्शन में वह उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल के साथ पंजाब को भी रखते हैं। इसके बाद कंटेस्टेंट 50:50 हेल्पलाइन लेता है तो उसमें से यूपी और बंगाल हटा लिया जाता है। इसके बाद अमिताभ इसका सही उत्तर पंजाब बताते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर दावा भी किया जा रहा है कि यह वीडियो AI से बनाया गया है। अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई सवाल नहीं पूछा है। ओरिजनल वीडियो में पंजाब को लेकर सवाल नहीं पूछा गया
हालांकि इसको लेकर अब नया दावा सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि कौन बनेगा करोड़पति के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल केबीसी इंडिया पर करीब 3 साल पहले डॉ. सुमित सेन वाला एपिसोड है। उस एपिसोड में अमिताभ बच्चन व प्रतिभागी डॉ. सुमित सेन ने वही ड्रेस बनी है। उस एपिसोड में यह प्रतिभागी डॉ. सुमित सेन से 12 वां सवाल 6.40 लाख से 12.50 लाख के लिए पूछा गया था। इनमें से किस कलाकार का जन्म बुडापेस्ट में हुआ था, जिनकी मां हंगेरियन और पिता भारतीय थे। जिसका उन्होंने गलत जवाब दिया था। उन्हें 6.40 लाख के बजाए 3.20 लाख रुपए ही मिले थे। वायरल वीडियो में क्लिप में सवाल अलग सोशल मीडिया पर जो क्लिप वायरल है उसमें प्रतिभागी भी डॉ. सुमित सेन ही हैं और उनसे पंजाब वाला सवाल 12 वां पूछा गया है। इसमें भी वो गलत जवाब देते हैं। जो क्लिप है वो एपिसोड का वीडियो क्लिप तो लेकिन क्लिप में सवाल अलग है।






























