पार्टी की रीति-नीति के साथ महिलाओं को आगे लाकर महिला कांग्रेस को मजबूत करने का करेंगे काम – राजकुमारी खराड़े
धामनोद@टीम भारतीय न्यूज़
धार जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष और महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से ही जिले में वोट चोर गद्दी छोड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिले के धामनोद नगर में कल प्रथम आगमन पर नवागत जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और वोट चोर गद्दी छोड़ का नारे लगाए। बता दे कि जिले में प्रीति माहेश्वरी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद से ही पूरे जिले में ब्लॉकों में महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही हैं, धामनोद ब्लॉक में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी राजकुमारी विक्की खराड़े को सौंपी गई हैं, कल कार्यक्रम के दौरान नवागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी द्वारा राजकुमारी को नियुक्ति पत्र सौंप कर ग्राम स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं, इस पर राजकुमारी खराड़े ने पार्टी की रीति-नीति अनुसार ग्राम स्तर से महिलाओं को आगे लाकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। नियुक्ति के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शुभांगना राजे जामानिया, आदिवासी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष चंद्रकला दांगी, संजीवनी चौहान, महेंद्र ठाकुर, महेश कुशवाह, बंसीलाल बुंदेला, घनश्याम, सहित साथी जनपद सदस्यों पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं।



































