धार जिले के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र जोशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पत्रकार संघ, नई दिल्ली द्वारा आयोजित एक बैठक में उन्हें धार जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अब्दुल रहीम की सहमति से की गई।
धार@साबिर खान fm
संघ ने यह निर्णय श्री जोशी के 13 वर्षों से अधिक समय से जारी निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता को देखते हुए लिया है। श्री जोशी ने धार जिले में ज़मीनी स्तर पर पत्रकारिता करते हुए कई बार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
पत्रकार जगत में हर्ष की लहर.. श्री जोशी की नियुक्ति पर धार जिले के पत्रकार समुदाय में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रेस क्लब सचिव अशोक शास्त्री, ज़ी न्यूज़ संवाददाता कमल सिंह सोलंकी, NDTV, ABP news संवाददाता साबिर खान, वरिष्ठ पत्रकार नवीन मेहर, अमर वर्मा, सुनील पगेनिश, जितेंद्र वर्मा, अधिमान्य पत्रकार राजेश शर्मा, नितेश वर्मा, संजय बाजपेई आदि शामिल हैं। सभी साथियों ने श्री जोशी के उज्ज्वल भविष्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


































