बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने रचा इतिहास, IIT JEE Mains 2025 में एमपी टॉपर बने — 99.9992 परसेंटाइल के साथ शानदार सफलता..
बुरहानपुर@टीम भारतीय न्यूज़
बुरहानपुर जिले के एक होनहार छात्र माजिद हुसैन ने पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। IIT JEE Mains 2025 में शानदार 99.9992 परसेंटाइल हासिल कर माजिद ने मध्य प्रदेश टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
मेक्रो विजन स्कूल, बुरहानपुर के छात्र माजिद हुसैन ने यह सफलता मध्यमवर्गीय परिवार से होने के बावजूद कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर हासिल की है। उनके पिता एक व्यवसायी हैं और माता एक प्रोफेसर हैं।
ओलंपियाड में भी लहराया परचम..
IIT JEE Mains में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ माजिद ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। उन्होंने NSEC, INPhO, IOQM, NSEP, INMO, INChO और SOF इंटरनेशनल ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की है।
माजिद का अगला लक्ष्य – JEE Advance 2025 में एमपी टॉप करना..
माजिद हुसैन का सपना है कि वे JEE Advance 2025 में भी मध्य प्रदेश टॉपर बनें और एक प्रतिष्ठित IIT कॉलेज में प्रवेश लेकर एक सफल इंजीनियर बनें। उनका उद्देश्य है कि वे देश की सेवा में अपना योगदान दें और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करें।
सफलता से मिली नई प्रेरणा..
माजिद की यह सफलता उन लाखों छात्रों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है, जो लगन, मेहनत और विश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि संसाधनों की कमी प्रतिभा को नहीं रोक सकती, अगर इरादे मजबूत हों।
(आप भी माजिद की कहानी को साझा करें और देश के हर कोने में ऐसी प्रतिभाओं की प्रेरणा फैलाएं।)


































