क्षेत्र के ग्राम सभा बलेऊर स्थित राम नारायण सिंह शिक्षण सेवा संस्थान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) की 4 अक्टूबर को बापू भवन टाउन हॉल बलिया में होने वाले विराट क्षत्रिय महासम्मेलन के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित हुई।
सहतवार@टीम भारतीय न्यूज़
बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा( युवा) के संरक्षक रमेश सिंह उर्फ” गुड्डू भैया” रहे । इस बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज समाज में हम क्षत्रियों का जिस तरह उत्पीड़न और शोषण हो रहा है । यह अत्यंत ही चिंतनीय है । सभी दल पार्टियों के उच्च पदों पर आसीन लोग समाज को कामगार समझ बैठे है । इसके लिए ही क्षत्रिय समाज के लोगों को एकजुट होना होगा । विशिष्ट अतिथि जिला प्रवक्ता चंद्रकेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज लोगों का सर्वथा उद्धार करता आया है । बताया कि हमारा समाज आज तक न किसी का दमन और न ही किसी का उत्पीड़न आज तक किया है । इसी वजह से आज क्षत्रिय समाज हाशिए पर है । इस बैठक में प्रमुख रूप से साधू सिंह , अभिनव सिंह ,शिवम सिंह, आकाश सिंह, विनय प्रताप बंटी, हिमांशु सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, रंजन सिंह, विजय सिंह, सौरव सिंह, अभिषेक सिंह इत्यादि रहे । अध्यक्षता जिला मंत्री रोहित कुमार सिंह संचालन जिला उपाध्यक्ष कुंवर मिथिलेश सिंह व आभार प्रफुल्ल कुमार सिंह ने व्यक्त किया ।


































