मध्यप्रदेश बलाई समाज महासंघ जिला इकाई धार के द्वारा द्वितीय वर्ष भी केलेंडर विमोचन एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन रविवार को पुनर्वास स्थल पगारा फाटा मनावर रोड़ धरमपुरी में दोपहर 11.30 बजे आयोजित किया गया।
धरमपरी@सय्यद जफर अली
कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान, समाज की बैंक, सहकारी साख संस्था संस्था स्थापित करने पर चर्चा एवं स्वीकृति, मृत्यु भोज पर खर्च कम करना या बंद करना, शराब छोड़ने वाले व्यक्तियों का सम्मान, जिला स्तर पर समाज का मांगलिक भवन, धर्मशाला बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता एवं प्रत्येक गांव में अम्बेडकर मांगलिक भवन बनाने पर चर्चा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली प्रत्येक तहसील के विद्यार्थी का सम्मान एवं नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान, केलेंडर का विमोचन किया गया । उक्त कार्यक्रम की जानकारी तहसील अध्यक्ष विक्रम वर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल जगदाले के द्वारा विस्तृत दी गई ! कि उक्त कार्यक्रम में इंदौर संभाग के समस्त जिलाध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया था, सभी मास्क लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, समस्त तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ग्राम,नगर अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भीं उपस्थित हुए ओर कार्यक्रम को सफल बनाया, जिसके लिए आयोजन समिति द्वारा आभार माना गया !कार्यक्रम मे मुख्य रूप से, अमृत बावींसा रास्ट्रीय अध्यक्ष बलाई समाज भोपाल, शिवराम कृष्णन उपाध्यक्ष, घनश्याम पवार अध्यक्ष इंदौर, गणेश कानुड़े प्रवक्ता खंडवा,बाबू लाल मालवीया, वालिया चौहान, बी. एल. चौहान, आर आर भगोरे, राजाराम चौहान, फतु लाल जगदाले, मंच पर उपस्थित थे !सभी अथिति यों का स्वागत किया गया !अतिथियो द्वारा उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए समाज के उत्थान की बात कही।






























