• Latest
  • Trending
  • All
विवेक ने मंच पर सलमान से मांगी थी माफी:पहले कहा था- उन्होंने जान से मारने की धमकी दी, सलमान ने उड़ाया मजाक,  पार्ट-2

विवेक ने मंच पर सलमान से मांगी थी माफी:पहले कहा था- उन्होंने जान से मारने की धमकी दी, सलमान ने उड़ाया मजाक, पार्ट-2

November 29, 2026
रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के सेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा:शूटिंग की तस्वीरें लीक होने के बाद मेकर्स अलर्ट, बंद सेट पर हो रही शूटिंग

रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के सेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा:शूटिंग की तस्वीरें लीक होने के बाद मेकर्स अलर्ट, बंद सेट पर हो रही शूटिंग

November 29, 2026
स्काउट पर जमकर भड़के सलमान:बोले- तुमने लव की इमेज खराब कर दी, अगर आज नहीं बोलूंगा तो मुझ पर लानत है; रोने लगीं लव

स्काउट पर जमकर भड़के सलमान:बोले- तुमने लव की इमेज खराब कर दी, अगर आज नहीं बोलूंगा तो मुझ पर लानत है; रोने लगीं लव

November 29, 2026
DHAR : जश्ने बाबा फरीद उर्स 2026: कटलावदा में आज 29 नवंबर को सजेगी सूफियाना महफिल, देशभर से जुटेंगे जायरीन.. 

DHAR : जश्ने बाबा फरीद उर्स 2026: कटलावदा में आज 29 नवंबर को सजेगी सूफियाना महफिल, देशभर से जुटेंगे जायरीन.. 

November 29, 2026
रामायण भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म:24 दिन में ₹1,800 करोड़ पार, धुरंधर-2 को पीछे छोड़ा; दंगल पहले नंबर पर

रामायण भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म:24 दिन में ₹1,800 करोड़ पार, धुरंधर-2 को पीछे छोड़ा; दंगल पहले नंबर पर

November 29, 2026
ऐश्वर्या-अभिषेक ट्विनिंग करते दिखे:मरून-पर्पल कुर्ते में नजर आए अभिषेक, एथनिक लुक में दिखीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या-अभिषेक ट्विनिंग करते दिखे:मरून-पर्पल कुर्ते में नजर आए अभिषेक, एथनिक लुक में दिखीं ऐश्वर्या

November 29, 2026
Dhar News: CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना सख्त, अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश..

Dhar News: CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना सख्त, अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश..

November 26, 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी शूटर नाबालिग निकला:कोर्ट ने घटना के समय उम्र 17 साल 10 महीने मानी, स्कूल रिकॉर्ड से हुई पुष्टि

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी शूटर नाबालिग निकला:कोर्ट ने घटना के समय उम्र 17 साल 10 महीने मानी, स्कूल रिकॉर्ड से हुई पुष्टि

November 26, 2026
पाकिस्तानी क्रिकेटर की शादी में गले मिले हनी सिंह-आतिफ असलम:होस्ट बोले- भारत में पाकिस्तानी सीरीज पर बैन की मांग, दुबई में दोस्ती-संगीत का जश्न

पाकिस्तानी क्रिकेटर की शादी में गले मिले हनी सिंह-आतिफ असलम:होस्ट बोले- भारत में पाकिस्तानी सीरीज पर बैन की मांग, दुबई में दोस्ती-संगीत का जश्न

November 26, 2026
रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बनी:पुष्पा 2 को पछाड़ा, कुल कलेक्शन ₹1,755 करोड़ हुआ; बाहुबली 2 से सिर्फ ₹32 करोड़ पीछे

रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बनी:पुष्पा 2 को पछाड़ा, कुल कलेक्शन ₹1,755 करोड़ हुआ; बाहुबली 2 से सिर्फ ₹32 करोड़ पीछे

November 26, 2026
‘ललकारा’ के लिए आमिर ने बदला घर:क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए गौरी संग कोलाबा में शिफ्ट हुए; भारत-पाक टेस्ट सीरीज पर बन रही फिल्म

‘ललकारा’ के लिए आमिर ने बदला घर:क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए गौरी संग कोलाबा में शिफ्ट हुए; भारत-पाक टेस्ट सीरीज पर बन रही फिल्म

November 26, 2026
धार में वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश करने वालों पर वन विभाग की सख्ती, वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के तहत लगातार कार्रवाई..

धार में वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश करने वालों पर वन विभाग की सख्ती, वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के तहत लगातार कार्रवाई..

November 25, 2026
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स:भारतीय कारीगरों की कढ़ाई वाला गाउन पहना; खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स:भारतीय कारीगरों की कढ़ाई वाला गाउन पहना; खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला

November 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 29, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

विवेक ने मंच पर सलमान से मांगी थी माफी:पहले कहा था- उन्होंने जान से मारने की धमकी दी, सलमान ने उड़ाया मजाक, पार्ट-2

by Sabir Khan
November 29, 2026
in Entertainment
0
विवेक ने मंच पर सलमान से मांगी थी माफी:पहले कहा था- उन्होंने जान से मारने की धमकी दी, सलमान ने उड़ाया मजाक,  पार्ट-2
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

दैनिक भास्कर की नई सीरीज लाइट, कैमरा, कंट्रोवर्सी में सलमान वर्सेस विवेक के पार्ट- 1 में आपने पढ़ा…. 30 मार्च 2003 की रात विवेक घर में सो रहे थे, तभी फोन बजने से उनकी नींद खुल गई। फोन उठाया, तो सामने से लगातार गालियों की आवाज आ रही थी। सामने सलमान खान, नशे में धुत्त गालियां दे रहे थे। वो विवेक और ऐश्वर्या की नजदीकियों की खबरों से नाराज थे। विवेक ने बहस के बाद कॉल काटा, तो सलमान ने एक के बाद एक 41 कॉल किए। उन्होंने एक दिन बाद 1 अप्रैल 2003 को जुहू के बंगले में मीडिया की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि सलमान ने उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। उनके पास लगातार प्रोड्यूसर्स और करीबियों के कॉल आ रहे थे। कुछ ने कहा- गलत जगह पंगा ले रहे हो। कुछ ने कहा- ‘क्या हिम्मत दिखाई, वाह…।’ फिर कुछ ऐसा हुआ कि विवेक ने सरेआम सलमान से माफी मांगी। अब पार्ट-2 में जानिए, इस हाई-वोल्टेज बॉलीवुड विवाद की वो कहानी, जहां प्यार, गुस्सा, अहंकार और करियर… सब एक-दूसरे से टकरा गए… विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद सलमान के दोस्त शैलेंद्र सिंह तुरंत गैलेक्सी अपार्टमेंट के लिए रवाना हुए। दरवाजा खुला, तो सलमान तमतमाए एक जगह से दूसरी जगह टहलते हुए गालियां दे रहे थे। वो विवेक से बदला लेना चाहते थे। ‘विवेक को जो करना था, कर दिया, तुम दिमाग से काम लो। कुछ करना है तो खामोशी से करो, बखेड़ा करने से कुछ नहीं होगा..’, शैलेंद्र ने पास जाकर कहा। सलमान के पिता सलीम खान ने भी यही कहा- ‘क्या बचकानी चीज के लिए लड़ रहे हो। इन इमोशनल झगड़ों का कोई फायदा नहीं होता।’ सलमान बहुत कुछ करना चाहते थे, लेकिन पहले ही विवाद से जुड़ चुके सलमान इस बार बैक फुट पर चले गए। अरबाज और सोहेल ने भी एक झटके में विवेक से दोस्ती तोड़ दी। ‘ये तुमने क्या किया, ये बचकाना था’- ऐश्वर्या ने तुरंत कॉल कर गुस्से में कहा। विवेक को डेब्यू फिल्म कंपनी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाना था। इनविटेशन भी मिल चुका था, लेकिन एक दिन ऑर्गनाइजर का कॉल आया- ‘विवेक, हम आपका अवॉर्ड घर भिजवा देंगे, आपको आने की जरूरत नहीं हैं।’ जल्द ही अवॉर्ड सेरेमनी की तारीख नजदीक आ गई। जिस दिन अवॉर्ड दिया जाना था, उसी दिन विवेक को पता चला कि अवॉर्ड किसी दूसरे एक्टर को दिया जा चुका है। इसी तरह विवेक को बिना कारण बताए कई और फिल्मों से हटा दिया गया। 2004… फिल्म ‘क्यों हो गया ना..’ के प्रमोशन के लिए ऐश्वर्या-विवेक को आगरा, फिर चार्टर्ड प्लेन से कानपुर ले जाया गया। साथ सफर करते हुए आसपास के लोगों को एहसास हुआ कि विवेक जिस पागलपन से ऐश्वर्या के लिए उतावले हैं, ऐश्वर्या उतनी नहीं हैं। सभी चार्टर्ड प्लेन से कानपुर निकले, तो विवेक ने ऐश्वर्या को इंप्रेस करने का मौका ढूंढा और खुद प्लेन चलाया। टीम ने तय किया कि एक दिन कानपुर में रुका जाएगा। लेकिन रात में होटल में कुछ लोग आए और कहा- ‘हम सहारा इंडिया के हेड सुब्रत रॉय की ओर से ऐश्वर्या के लिए न्योता लाए हैं। सर चाहते हैं, ऐश्वर्या कुछ समय के लिए लखनऊ के उनके सहारा शहर में आकर रहें।’ न्योता सिर्फ ऐश्वर्या के लिए था। जाने की तैयारी पूरी हुई तभी विवेक ने टोका- ‘मैं तुम्हें अकेले नहीं जाने दूंगा।’ ऐश्वर्या ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ जा रही हैं, ये सुनते ही वह अपने रूम में चले गए। जैसे ही एक्ट्रेस कार में बैठने लगीं, विवेक झटपट सामान के साथ ऐश्वर्या के साथ आकर बैठ गए। इसी तरह विवेक ऐश्वर्या और उनकी मां के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल भी गए। दिसंबर 2004 ऐश्वर्या राय ने स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में माना कि वह और विवेक साथ हैं। मैगजीन के कवर पेज पर ऐश्वर्या की तस्वीर के साथ यही लिखा गया। मई 2005… विवेक ऑबेरॉय, प्रभु चावला के शो सीधी बात में पहुंचे, जहां सवाल-जवाब का सिलसिला बहस में तब्दील हो गया। पहला सवाल- ‘पहली फिल्म कंपनी हिट रही, सबको लगा हीरो मिल गया, लेकिन फिर आप भटक गए।’ विवेक ने गुस्से में कहा- ‘लोगों को लगता है कि मैं भटक गया हूं, तो बता दूं कि अब मैं मंझ गया हूं, पहले ऐसा नहीं था। मुझे अब काम आ गया।’ जल्द ही एक और सवाल आया- ‘आपकी 10 में से 7 फिल्में पिट गईं, फिर जो भी पर्सनल लाइफ में हुआ, आपने पिटाई करने की कोशिश की, बताइए क्या हुआ।’ विवेक ने हैरानी के साथ कहा- ‘मैंने पिटाई करने की कोशिश की?’ ‘जी हां, आपको धमकियां भी मिलीं’- प्रभु चावला ने फिर कहा। विवेक ने इस बार गुस्से में कहा- ‘आप घुमा-फिराकर कहां आ रहे हैं, मैं समझ रहा हूं। आसान तरीके से समझाता हूं। अगर कोई साबुन बेचता है, तो उसने कितने मर्डर क्राइम किए, इससे साबुन खरीदने वालों पर फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है, इससे प्रोफेशन पर फर्क नहीं पड़ता।’ अगला सवाल- ‘क्या आपके निजी रिश्ते में कोई झगड़ा हुआ।’ विवेक ने कहा- ‘नहीं, वो (ऐश्वर्या) बहुत अच्छी लड़की हैं। जब से मैं उसके साथ रिश्ते में हूं, तब से मेरी जिंदगी का अच्छा टाइम शुरू हुआ।’ विवेक ने कहा कि उनके रिश्ते के ढाई साल हो गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो कभी सलमान के साथ काम नहीं करेंगे। विवेक ने ये भी कहा कि वो ऐश्वर्या से शादी करेंगे। जुलाई 2005 … कॉफी विद करण में विवेक से पूछा गया कि क्या वो ऐश्वर्या को डेट कर रहे हैं, विवेक ने झट से हामी भर दी। अगला सवाल था- ऐश्वर्या हॉलीवुड में या बॉलीवुड में? ‘मेरी बाहों में..’- विवेक ने जवाब दिया। जल्द ही विवेक को बड़े बैनर की फिल्में मिलना कम हो गईं। मस्ती, किसना, दीवाने हुए पागल जैसी फिल्में भी एवरेज रहीं। विवेक के डाउनफॉल के बीच 2005 के आखिर तक ऐश्वर्या- विवेक के अलग होने की खबरें आने लगीं। साल 2007… सलमान खान के शो दस का दम का मंच। इंडियन क्रिकेट टीम में रहे हरभजन सिंह और युवराज सिंह सवाल-जवाब से गुजर रहे थे। तभी सलमान ने कहा- ‘मैं भाग रहा था, मेरे बाएं पैर का हेमस्ट्रिंग फट गया।’ ‘किसके पीछे?’- हरभजन सिंह ने पूछा। सलमान हंस पड़े। तभी हरभजन ने फिर कहा- ‘किसके पीछे भाग रहे थे, विवेक ऑबेरॉय?’ सलमान ने पहले ठहाका लगाया और गहरी सांस लेकर कहा- ‘विवेक ऑबेरॉय…..छोड़िए उनको, उनकी जिंदगी उनको जीने दीजिए आराम से, नहीं तो खामोंखा छोटी हो जाएगी।’ साल 2009… फराह खान के शो ‘तेरे मेरे बीच में’ में विवेक से फराह ने पूछा- क्या आपको लगता है कि आपने गलत किया? विवेक ने कहा- ‘जब मैं वहां बैठा था प्रेस कॉन्फ्रेंस करने, तभी पता चल गया था, मैं गलत कर रहा हूं। अंदर से एक आवाज आ रही थी कि ये क्या कर रहा हूं। जो करना है मर्दों की तरह सामने करो, ऐसे नहीं। खत्म करते हैं। मैंने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जो मुझे नहीं कहनी चाहिए थीं। कुछ लोगों का हम पर ऐसा असर होता है कि हम अपनी बात की जगह उनकी बातें कह देते हैं। मेरी उस बात के पीछे जो भी हो, लेकिन कहा तो मैंने। उनका इशारा ऐश्वर्या की ओर माना गया। समय बीतता, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। सलमान की जिंदगी में कटरीना कैफ आ चुकी थीं। विवेक भी जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे। तभी…. कुछ समय बाद… सलमान से एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि क्या आपको कटरीना के शाहरुख के साथ काम करने में दिक्कत होगी। ‘नहीं’- सलमान ने कहा। सलमान ने आगे कहा- ‘मैंने कटरीना को एक बेवकूफ के अलावा किसी के साथ काम करने से मना नहीं किया है।’ पूछा गया- ‘कौन?’ ‘विवेक ऑबेरॉय’- जवाब मिला। भोपाल में प्रकाश राज की फिल्म राजनीति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कटरीना से सलमान के बयान पर सवाल किया गया। कटरीना का जवाब तैयार था- ‘मैं अपने फैसले खुद लेती हूं, लेकिन मैं कभी विवेक ऑबेरॉय के साथ काम नहीं करूंगी। विवेक ने जो सलमान के साथ किया वो गलत था।’ अक्टूबर 2009 अजय देवगन और फरदीन खान, सलमान के टीवी शो दस का दम में पहुंचे। सलमान ने सवाल किया- ‘कितने प्रतिशत भारतीयों ने किसी कपल को देखकर ये सोचा कि इस लल्लू को ये लड़की कैसे मिल गई?’ अजय ने झट से कहा- ‘सलमान ये तो आपको भी लग चुका है। मुझे याद है कि आपने मुझसे ऐसा कहा था, जब आपका ब्रेकअप हुआ था और आपकी एक्स किसी और को डेट कर रही थीं।’ ये इशारा साफ तौर पर ऐश्वर्या राय और विवेक ऑबेरॉय के रिश्ते पर था। सलमान कुछ देर तक अनजान बनने का नाटक करते रहे और फिर कहा- ‘किसकी बात कर रहे हो।’ अजय ने फिर कहा- ‘वही जिसको तुमने कितने 45 या 32 फोन किए थे।’ साल 2010… 10वें राजीव गांधी अवॉर्ड, जगह- मुंबई का जमशेद भाभा थिएटर। सलमान थ्री पीस सूट पहने अवॉर्ड शो की पहली पंक्ति में बैठे। साथ बैठी थीं शिल्पा शेट्टी। कुछ डांस परफॉर्मेंस के बाद विवेक ऑबेरॉय की परफॉर्मेंस की बारी आई। धीरे से साउंड शुरू हुआ, ओमंकारा फिल्म का गाना बीड़ी जलइले…। सलमान एक टक च्विंगम चबाते विवेक को देख रहे थे। तभी विवेक हाथ जोड़े मंच के आगे तक आए, जैसे ही उन्होंने सलमान को देखा, उन्होंने तुरंत कान पकड़ लिए और मुस्कुराते हुए फुसफुसाया- ‘भाई…’। सलमान टस से मस न हुए, बस घूरते रहे। उनके पास बैठीं शिल्पा शेट्टी ये देख हंस पड़ीं। उस अवॉर्ड में विवेक के पिता सुरेश ऑबेरॉय भी थे। साल 2014… स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स। सलमान खान ने शो होस्ट किया। जैकलीन, श्रद्धा जैसी कई एक्ट्रेस ने परफॉर्मेंस दी। शाहरुख, दीपिका, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स एक-एक कर मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंच रहे थे। सलमान हर किसी का स्वागत करते और जमकर मस्ती-मजाक से समां बांधते। अब डायरेक्टर रमेश सिप्पी बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर मंच पर आए। अभिषेक बच्चन को भी धूम 4 के लिए अवॉर्ड मिला, सलमान ने उन्हें गले लगाया। अभिषेक गए कि अचानक सलमान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब ये आखिरी है, कृष 3’। उन्होंने ‘आखिरी’ शब्द को ऐसे तवज्जो दी, जैसे किसी फिल्म को यूं हीं अवॉर्ड दिया हो। तभी रमेश सिप्पी ने विवेक को बुलाते हुए कहा- ‘आइए विवेक जी, मुबारक मुबारक…’। पहली बार दो कट्टर दुश्मन एक साथ मंच पर थे। सलमान ने एक बार भी विवेक को नहीं देखा, वो दर्शकों को देखते रहे, दोनों हाथ पेंट की जेब में थे। विवेक ने अवॉर्ड प्रेंजेंटर और सलमान के बीच आकर खड़े हुए, तो सलमान ने दो कदम पीछे लिए और मुंह फेर लिया। कुछ ही दिनों बाद… सलमान, आप की अदालत में पहुंचे। विवेक पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- ‘हर चीज की एक्सपाइरी डेट होती है, गुस्से की भी होनी चाहिए। ये नहीं कहूंगा कि मैं कभी जाकर….म्म्म्म….।’ सलमान बोलते-बोलते रुक गए और रजत शर्मा से पूछा- ‘नाम क्या है उनका?’ ‘विवेक ऑबेरॉय’- जवाब मिला। आगे सलमान ने कहा- ‘उनसे हाथ मिलाऊंगा या उनसे कभी बात करूंगा, ऐसा नहीं होगा। वो करना भी चाहें, तो मैं दूर हट जाऊंगा। मैं ऐसे किसी शख्स के साथ मिलने और हाथ मिलाने में सहज नहीं हूं।’ सलमान के दोस्त शैलेंद्र सिंह ने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सलमान काफी गुस्से में थे। उन्होंने कहा- सलमान ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि विवेक को फिल्मों में काम न मिले। 2019 में विवेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आए, लेकिन इससे उनके करियर को फायदा नहीं मिल सका। पिछले साल उनकी मस्ती 4 आई, लेकिन ये भी फ्लॉप रही। अब विवेक फिल्म रामायण में नजर आ रहे हैं। इस कहानी में इतना ही अगले शनिवार-रविवार पढ़िए और देखिए फिल्म इंडस्ट्री, एक्सटॉर्शन और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की कहानी, जिसके बीच राकेश रोशन की गोली मारकर हत्या की साजिश हुई। नोट- यह कहानी अलग-अलग आर्टिकल्स, रिसर्च और विवेक ऑबेरॉय के दोस्त अजय ब्रह्मतज, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली और फिल्म जर्नलिस्ट हनीफ जावेरी से बातचीत के आधार पर लिखी गई है। कहानी के कुछ हिस्सों को दिलचस्प बनाने के लिए क्रिएटिव लिबर्टी ली गई है। रिपोर्टर- वीरेंद्र मिश्र रिसर्च/लेखक- ईफत कुरैशी ………………………….. एपिसोड- 3 महेश भट्ट से कहा गया- शाहरुख की जान को खतरा: अबू सलेम के टारगेट थे, 2 प्रोड्यूसर्स मारे गए, अंडरवर्ल्ड ने एक दिन में 12 करोड़ वसूले
जनवरी 1997 डायरेक्टर महेश भट्ट, शाहरुख खान के साथ फिल्म डुप्लीकेट और चाहत बना रहे थे। उस दिन शूटिंग बंद थी, तभी… ट्रिन ट्रिन…., ट्रिन ट्रिन…., लिविंग रूम में रखा फोन बज रहा था, महेश ने जैसे ही रिसीवर उठाया, सामने से एक घबराई हुई आवाज आई- शाहरुख कहां है, उन्हें तुरंत घर के अंदर रहने के लिए कहिए, उन्हें बाहर मत निकलने देना। महेश भट्ट घबरा गए। उन्होंने झट से पूछा- कौन बोल रहा है। जवाब मिला- राकेश मारिया। राकेश मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थे, जो 1993 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट केस में अंडरवर्ल्ड की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। महेश भट्ट की आवाज में डर था, उन्होंने फिर पूछा- आखिर हुआ क्या है। राकेश ने इस बार कहा- शाहरुख की हत्या की साजिश रची जा रही है। एक शूटर उनकी तलाश में है। पूरी कहानी पढ़िए, अगले शनिवार-रविवार। …………………………………. एपिसोड-2, पार्ट-1 सलमान ने विवेक को देर रात कॉल कर धमकाया: कहा- जान से मार डालूंगा, सोहेल को शिकायत करने पर जवाब मिला- वो डिस्टर्ब है 31 मार्च 2003 की रात… विवेक, ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘क्यों! हो गया ना…’ की शूटिंग में व्यस्त थे। घर लौटकर वो सीधे बिस्तर पर औंधे जा गिरे। तभी…. ट्रिन… ट्रिन… ट्रिन… विवेक ने करवट बदली। घंटी फिर बजी। ट्रिन… ट्रिन… आंखें खोलीं, रात के करीब साढ़े 12 बजे थे। इतनी रात गए फोन? विवेक की नींद जैसे आधी टूट चुकी थी। उन्होंने आंखें मिचमिचाईं और बिस्तर से खिसकते हुए टेलीफोन तक पहुंचे। रिसीवर उठाया। कुछ सेकंड तक दूसरी तरफ खामोशी रही। फिर अचानक एक भारी और गुस्से से भरी आवाज गूंजी- “तू है कौन? तू खुद को समझता क्या है? तेरा अफेयर किससे चल रहा है?” पूरी कहानी पढ़िए…

Share196Tweet123Share49
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के सेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा:शूटिंग की तस्वीरें लीक होने के बाद मेकर्स अलर्ट, बंद सेट पर हो रही शूटिंग

रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के सेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा:शूटिंग की तस्वीरें लीक होने के बाद मेकर्स अलर्ट, बंद सेट पर हो रही शूटिंग

November 29, 2026
स्काउट पर जमकर भड़के सलमान:बोले- तुमने लव की इमेज खराब कर दी, अगर आज नहीं बोलूंगा तो मुझ पर लानत है; रोने लगीं लव

स्काउट पर जमकर भड़के सलमान:बोले- तुमने लव की इमेज खराब कर दी, अगर आज नहीं बोलूंगा तो मुझ पर लानत है; रोने लगीं लव

November 29, 2026
DHAR : जश्ने बाबा फरीद उर्स 2026: कटलावदा में आज 29 नवंबर को सजेगी सूफियाना महफिल, देशभर से जुटेंगे जायरीन.. 

DHAR : जश्ने बाबा फरीद उर्स 2026: कटलावदा में आज 29 नवंबर को सजेगी सूफियाना महफिल, देशभर से जुटेंगे जायरीन.. 

November 29, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In