धार जिले के कटलावदा में हजरत बाबा फरीद का 5वां सालाना उर्स 29 और 30 नवंबर को आयोजित होगा। परचम कुशाई के साथ शुरुआत, चादर पेशी, संदल और कव्वाली की सूफियाना महफिलों में देशभर से जायरीन होंगे शामिल..
धार@साबिर खान fm
धार जिले के कटलावदा में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हजरत बाबा फरीद का 5वां सालाना उर्स 29 नवंबर से शुरू होगा। जश्ने बाबा फरीद को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उर्स की औपचारिक शुरुआत 28 नवंबर को परचम कुशाई और कुरआन खानी के साथ हो चुकी है। वहीं 29 और 30 नवंबर को धार्मिक रस्मों, चादर पेशी, संदल, गुलपोशी और कव्वाली की सूफियाना महफिलें सजेंगी।
उर्स में मध्यप्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों और देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीन, श्रद्धालु और बाबा फरीद के अकीदतमंद शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा फरीद की शान में सूफियाना कलाम पेश करेंगे।
परचम कुशाई और कुरआन खानी के साथ हुई शुरुआत…
जश्ने बाबा फरीद उर्स के तहत 28 नवंबर को परचम कुशाई और कुरआन खानी के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। इसके बाद 29 नवंबर से उर्स की मुख्य रस्में शुरू होंगी। कार्यक्रम के दौरान चादर पेशी, संदल, गुलपोशी और अन्य धार्मिक रस्में अदा की जाएंगी।
29 नवंबर को संदल और चादर पेशी के साथ धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं रात्रि में कव्वाली की महफिल सजेगी, जिसमें आमंत्रित कव्वाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
देवा शरीफ और राजस्थान के कव्वाल देंगे प्रस्तुति…
जश्ने बाबा फरीद उर्स में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से कव्वालों को आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से:
* शावेज शाह फैज शाह वारसी कव्वाल, देवा शरीफ, उत्तर प्रदेश।
* रईस फरीद साबरी कव्वाल, कपासन, राजस्थान।
दोनों कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से उर्स की महफिल में सूफियाना रंग बिखेरेंगे।
आयोजन समिति ने की शामिल होने की अपील…
उर्स को लेकर जश्ने बाबा फरीद कमेटी कटलावदा द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जायरीन की सुविधाओं और धार्मिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं।
आयोजन से जुड़े पीरे तरीकत सूफी फिरोज साबरी, सदर एहसान पटेल साबरी, सूफी सादिक साबरी, मोहम्मद अयाज साबरी, मीडिया प्रभारी हाजी सवाब पटेल, नौशाद पटेल, ठाकुर डूंगर सिंह, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह पंवार, इसराइल खां पठान, गुड्डू हवलदार, रशीद ठेकेदार, बबलू पठान, अल्ताफ पटेल, निजामुद्दीन पटेल कुसावदा, सईद खां लाला सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
कमेटी ने क्षेत्र के सभी धर्मावलंबियों, क्षेत्रवासियों और हजरत बाबा फरीद के चाहने वालों से उर्स में शामिल होकर आयोजन की रौनक बढ़ाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
क़व्वाली के प्रोग्राम को लाइव देखने के लिए.. सब्सक्राइब करें.. भारतीय न्यूज़ चैनल को..






























