• Latest
  • Trending
  • All
मीनाक्षी शेषाद्रि @63- सनी के साथ धर्मेंद्र-हेमा जैसी जोड़ी:बोलीं- ‘डकैत’ का लिप-टू-लिप किस सीन सेंसर ने हटवाया; अनिल कपूर से था कॉम्पिटिशन

मीनाक्षी शेषाद्रि @63- सनी के साथ धर्मेंद्र-हेमा जैसी जोड़ी:बोलीं- ‘डकैत’ का लिप-टू-लिप किस सीन सेंसर ने हटवाया; अनिल कपूर से था कॉम्पिटिशन

November 16, 2026
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

November 20, 2026
साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

November 20, 2026
मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

November 19, 2026
MP : धार के विनय मुकाती हंगरी में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान के गुर, मध्यप्रदेश से इकलौते चयनित बैडमिंटन कोच..

MP : धार के विनय मुकाती हंगरी में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान के गुर, मध्यप्रदेश से इकलौते चयनित बैडमिंटन कोच..

November 19, 2026
धार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन! सांसद सावित्री ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, टीही-धार रेल मार्ग के लोकार्पण का दिया न्योता

धार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन! सांसद सावित्री ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, टीही-धार रेल मार्ग के लोकार्पण का दिया न्योता

November 19, 2026
रामायण सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी:14 दिन लगे; धुरंधर 2 को पीछे छोड़ा

रामायण सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी:14 दिन लगे; धुरंधर 2 को पीछे छोड़ा

November 19, 2026
आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर लॉन्च:शादी के बाद पूरे परिवार संग ससुराल में रहेंगे आयुष्मान; फिल्म में अनुपम खेर, शर्वरी समेत 20 एक्टर्स

आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर लॉन्च:शादी के बाद पूरे परिवार संग ससुराल में रहेंगे आयुष्मान; फिल्म में अनुपम खेर, शर्वरी समेत 20 एक्टर्स

November 18, 2026
ग्रैमी में तमिल गाने ‘वरुवाई’ को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना

ग्रैमी में तमिल गाने ‘वरुवाई’ को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना

November 18, 2026
MP : सिवनी प्रकरण में 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश..

MP : सिवनी प्रकरण में 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश..

November 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

मीनाक्षी शेषाद्रि @63- सनी के साथ धर्मेंद्र-हेमा जैसी जोड़ी:बोलीं- ‘डकैत’ का लिप-टू-लिप किस सीन सेंसर ने हटवाया; अनिल कपूर से था कॉम्पिटिशन

by Sabir Khan
November 16, 2026
in Entertainment
0
मीनाक्षी शेषाद्रि @63- सनी के साथ धर्मेंद्र-हेमा जैसी जोड़ी:बोलीं- ‘डकैत’ का लिप-टू-लिप किस सीन सेंसर ने हटवाया; अनिल कपूर से था कॉम्पिटिशन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

फिल्म ‘हीरो’ से पहचान बनाने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि आज 63 साल की हो गई हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने ‘डकैत’, ‘घर हो तो ऐसा’, ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया। सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक इंटरव्यू में मीनाक्षी ने अपनी और सनी की जोड़ी को धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की जोड़ी जैसा बताया। उन्होंने ‘डकैत’ के लिपलॉक सीन का किस्सा भी सुनाया, जिसे सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था। उन्होंने अनिल कपूर के साथ कॉम्पिटिशन, फ्लॉप फिल्मों के बाद ‘पनौती’ कहलाने और अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात के किस्से भी साझा किए। करीब 30 साल बाद वह अभिनय की दुनिया में दूसरी पारी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि के बर्थडे पर जानिए उनके करियर और फिल्मों से जुड़ी खास बातें… फिल्मों के फ्लॉप होते ही लोगों ने कहा- ये तो पनौती है मीनाक्षी शेषाद्रि ने करियर में सफलता और असफलता दोनों दौर देखे। फरीदून शाहरयार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक समय उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं। तब गॉसिप मैगजीन और कुछ पत्रकार उन्हें ‘जिंक्स’ यानी पनौती कहने लगे थे। लोगों का मानना था कि मीनाक्षी की फिल्म नहीं चलेगी। मीनाक्षी ने इन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में भगवद्गीता की सीख ने उन्हें सहारा दिया। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म करो, फल की चिंता मत करो। फल की इच्छा से कर्म नहीं करना चाहिए, बल्कि कर्म को ही अपना सब कुछ मानना चाहिए। मीनाक्षी ने इसी सोच के साथ काम जारी रखा। 1990 में उनकी दो बड़ी फिल्में ‘घायल’ और ‘घर हो तो ऐसा’ सफल रहीं। मीनाक्षी बताती हैं कि पहले वह इन फिल्मों की सफलता का पूरा क्रेडिट लेने से हिचकिचाती थीं। अब वह खुलकर कहती हैं कि ‘घायल’ और ‘घर हो तो ऐसा’ उनकी वजह से हिट हुई थीं। आठ साल तक बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रहीं, फिर भी नहीं की अपनी तारीफ 1985 से 1993 तक मीनाक्षी के करियर का सबसे शानदार दौर रहा। करीब आठ साल तक वह बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफल अभिनेत्रियों में शामिल रहीं। उन्होंने कभी अपनी उपलब्धियों पर खुलकर बात नहीं की। मीनाक्षी बताती हैं कि उस दौर में श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला जैसी शानदार अभिनेत्रियां भी काम कर रही थीं। वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के दौर का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम चारों ने मिलकर एक ऐसा प्रभाव बनाया, जिसे आज भी याद किया जाता है।’ मीनाक्षी ने बताया कि उनका स्वभाव विनम्र और अंतर्मुखी रहा है। उन्हें अपनी तारीफ करना पसंद नहीं था। अब दूसरी पारी में वह अपने बारे में खुलकर बात करने लगी हैं। स्कूल बस से देखा अमिताभ-रेखा का शूट, सालों बाद अमिताभ के साथ बाइक पर बैठीं मीनाक्षी ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। जब वह 12वीं कक्षा में थीं, तब स्कूल बस से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की सड़कों पर अमिताभ बच्चन और रेखा मोटरसाइकिल पर फिल्म ‘सिलसिला’ की कर रहे थे। स्कूल बस में बैठे बच्चे दोनों सितारों को देखकर उत्साहित हो गए। वे चाहते थे कि शूटिंग रुके और उन्हें पसंदीदा कलाकारों से ऑटोग्राफ मिल जाए, लेकिन शूटिंग शुरू हो चुकी थी। कई साल बाद मीनाक्षी को अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म ‘शहंशाह’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान वह उनके पीछे मोटरसाइकिल पर बैठी थीं। तब उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने उन्हें रेखा के साथ बाइक पर देखा था। आज वह खुद अमिताभ के पीछे बैठी हैं और रेखा की जगह ले चुकी हैं। मीनाक्षी के मुताबिक, अमिताभ ने उन्हें मेहनत करने और अच्छा काम करते रहने की सलाह दी। वह सेट पर रिहर्सल और अनुशासन को बहुत महत्व देते थे। मीनाक्षी ने उनसे सीखा कि कलाकार को सह-कलाकार के काम करने के तरीके के मुताबिक खुद को ढालना चाहिए। ‘दामिनी’ के बाद तय किया कि अब टाइमपास रोल नहीं करूंगी ‘घायल’ और ‘घर हो तो ऐसा’ की सफलता के बाद मीनाक्षी में किरदारों को लेकर नया आत्मविश्वास आया। वह फिल्मों में सिर्फ नाम के लिए काम नहीं करना चाहती थीं। वह ऐसे किरदार नहीं करना चाहती थीं, जिनमें हीरो के साथ तीन गाने हों और अभिनेत्री सिर्फ क्लाइमैक्स में दिखाई दे। वह अपनी भूमिका को फिल्म में बराबर की अहमियत देना चाहती थीं। उस दौर में कई एक्शन फिल्में बन रही थीं। रोमांटिक फिल्मों में ज्यादातर भूमिकाएं माधुरी दीक्षित और जूही चावला जैसी अभिनेत्रियों को मिल रही थीं। मीनाक्षी को गंभीर और ड्रामेटिक किरदार मिल रहे थे। मीनाक्षी लंबे समय से ‘दामिनी’ जैसी फिल्म का इंतजार कर रही थीं। उन्हें लगा था कि यह फिल्म करियर को नई दिशा देगी। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि इसके बाद निजी जिंदगी में ऐसा बदलाव आएगा कि वह अभिनय से दूरी बना लेंगी। मीनाक्षी के मुताबिक, ‘दामिनी’ समाज की गंभीर समस्याओं को सामने लाने वाली कहानी थी। इसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, सामाजिक असमानता, भ्रष्ट पुलिस व्यवस्था, मेडिकल सिस्टम और न्याय व्यवस्था की खामियां दिखाई गई थीं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर पुणे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दामिनी पथक’ नाम से पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। फिल्म के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत भी गंभीरता से महसूस की गई। ‘हीरो’ पहले कमल हासन के साथ बननी थी, बाद में जैकी-मीनाक्षी को मिला मौका मीनाक्षी की यादगार फिल्मों में ‘हीरो’ शामिल है। इसकी कास्टिंग को लेकर भी एक दिलचस्प कहानी है। मीनाक्षी ने बताया कि सुभाष घई ने शुरुआत में फिल्म के लिए कमल हासन को साइन किया था, लेकिन कुछ वजहों से उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद सुभाष घई ने नए चेहरों जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ फिल्म बनाने का फैसला किया। मीनाक्षी ने बताया कि मनोज कुमार की फिल्म ‘पेंटर बाबू’ की शूटिंग के दौरान सुभाष घई ने उनके रशेज देखे थे। उन्हें लगा कि यह लड़की डांस कर सकती है और इसमें मासूमियत है। इसी आधार पर उन्होंने मीनाक्षी को राधा के किरदार के लिए चुन लिया। मीनाक्षी को बिना स्क्रीन टेस्ट के फिल्म में साइन कर लिया गया था। ‘पेंटर बाबू’ रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि इस लड़की की पहली फिल्म फ्लॉप हो गई। हालांकि, मीनाक्षी के मुताबिक, किसी ने उनके अभिनय पर सवाल नहीं उठाया और दर्शकों का प्यार मिलता रहा। ‘हीरो’ रिलीज होने के बाद शुरुआत में धीमी रही, लेकिन तीसरे हफ्ते से शानदार प्रदर्शन किया। चेन्नई में भी यह फिल्म करीब एक साल तक चली। बाद में दक्षिण भारतीय भाषाओं में इसका रीमेक बना और वहां भी सफलता मिली। मीनाक्षी मनोज कुमार को पहला गुरु और सुभाष घई को दूसरा गुरु मानती हैं। गाने की शूटिंग के दौरान उंगली में घुसा बड़ा कांटा, दर्द के बावजूद काम नहीं रोका मीनाक्षी ने काम के प्रति समर्पण का एक और किस्सा सुनाया। फिल्म ‘हीरो’ के गाने ‘तू मेरा हीरो है’ की शूटिंग मनोरी में हो रही थी। वहां चारों तरफ कैक्टस और कांटेदार झाड़ियां थीं। इसी दौरान उनकी उंगली में बड़ा कांटा घुस गया। उन्होंने शूटिंग नहीं रुकवाई। मीनाक्षी ने बताया कि उंगली में कांटा फंसा होने के बावजूद वह जैकी श्रॉफ के साथ रोमांटिक एक्सप्रेशन देते हुए गाने की शूटिंग करती रहीं। पैकअप के बाद ही किसी ने कांटा निकाला। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान काम समय पर पूरा करने पर रहता था। मुश्किलों के बजाय वह लक्ष्य पर ध्यान देती थीं। मीनाक्षी ने इसका श्रेय खेल और डांस की ट्रेनिंग को भी दिया। वह ट्रैक, जैवलिन, हाई जंप और लॉन्ग जंप में हिस्सा लेती थीं। उनकी मां डांस गुरु थीं। उन्होंने बचपन से अनुशासन, मेहनत और काम को पूजा मानने की सीख दी। सनी देओल के साथ जोड़ी धर्मेंद्र-हेमा जैसी, ‘डकैत’ का लिपलॉक सीन सेंसर ने हटवाया मीनाक्षी शेषाद्रि ने सनी देओल के साथ ‘डकैत’, ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई। इंटरव्यू में मीनाक्षी ने अपनी और सनी की जोड़ी की तुलना धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की जोड़ी से की। उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाबी जाट थे और दूसरी तरफ दक्षिण भारतीय क्लासिकल डांसर। दोनों की पृष्ठभूमि अलग थी, लेकिन पर्दे पर जोड़ी खूब जमी। आज भी लोग उनसे मिलकर सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी की तारीफ करते हैं। ‘डकैत’ का किस्सा बताते हुए मीनाक्षी ने कहा कि फिल्म के गाने ‘किस कारण नैया डोली’ की शुरुआत में सनी और उनके बीच लिप-टू-लिप किस फिल्माया गया था। दर्शकों ने फिल्म में यह सीन नहीं देखा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ हिंसक दृश्यों को मंजूरी देने के बदले किसिंग सीन हटाने की शर्त रखी थी। आखिरकार यह सीन फिल्म से हटा दिया गया। मीनाक्षी ने बताया कि वह सनी के साथ ऐसे सीन करते हुए सहज थीं। उनके मुताबिक, डायरेक्टर किसी सीन को सही तरीके से फिल्माए तो वह पर्दे पर खूबसूरत और प्रभावशाली बन सकता है। विनोद खन्ना को सेट पर सुनाती थीं जोक्स, पिता भी पहुंचते थे शूटिंग पर मीनाक्षी ने विनोद खन्ना के साथ दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विनोद खन्ना आध्यात्मिकता में गहरी रुचि रखते थे और फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा भी थे। मीनाक्षी के मुताबिक, दोनों की अलग तरह की दोस्ती थी। वे सेट पर एक-दूसरे को मजेदार और शरारती जोक्स सुनाते थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता को जोक्स सुनने का शौक था। विनोद खन्ना के साथ शूटिंग होने पर उनके पिता कहते थे कि वह सेट पर आएंगे, क्योंकि उन्हें वहां दोनों की बातें सुनना अच्छा लगता था। राजेश खन्ना के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सुपरस्टार जैसा व्यवहार नहीं किया। तीन फिल्मों में साथ काम करने के दौरान उन्होंने मीनाक्षी को प्रोत्साहित किया और मेंटर की तरह मार्गदर्शन किया। अनिल कपूर से हेल्दी कॉम्पिटिशन, 7-8 फिल्मों में साथ काम मीनाक्षी ने अनिल कपूर के साथ रिश्ते और काम के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि करियर में सबसे ज्यादा फिल्में उन्होंने अनिल कपूर के साथ कीं। दोनों ने करीब 7-8 फिल्मों में काम किया। मीनाक्षी के मुताबिक, उनके और अनिल के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रहती थी। दोनों एक-दूसरे से बेहतर काम करना चाहते थे। यह दुश्मनी नहीं, बल्कि एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रेरित करती थी। उन्होंने कहा कि अनिल कपूर से उन्होंने सीखा कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा के बावजूद दोस्ताना व्यवहार कैसे बनाए रखा जा सकता है। अनिल कपूर की फिटनेस और काम के प्रति समर्पण की तारीफ करते हुए मीनाक्षी ने कहा कि वह खुद को महत्व देते हैं और उसी हिसाब से जिंदगी और काम संभालते हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि वह आज भी अपनी उम्र में प्रेरणादायक हैं। ‘दामिनी’ और ‘घातक’ के बाद 30 साल तक फिल्मों से दूर रहीं, अब महिलाओं की नई छवि दिखाना चाहती हैं लंबे करियर के बाद मीनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। वह करीब 30 साल तक अमेरिका में रहीं। अब भारत लौटकर फिर अभिनय की दुनिया में सक्रिय होने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में पुणे और मुंबई में रहते हुए कई स्क्रिप्ट सुनीं। खासतौर पर ओटीटी से जुड़े कई ऑफर भी मिले। मीनाक्षी के मुताबिक, आज पर्दे पर महिलाओं को दिखाने के तरीके में खालीपन नजर आता है। वह चाहती हैं कि महिलाओं के किरदार आइटम सॉन्ग या ग्लैमर तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी असल जिंदगी, सोच, ताकत और पहचान भी दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिला-पुरुष के समीकरण बदलते रहे हैं। जब महिलाओं की स्थिति मजबूत रही, तब उसका असर फिल्मों में भी दिखा। इसी वजह से सिनेमा में ‘मदर इंडिया’ जैसे यादगार महिला किरदार सामने आए। मीनाक्षी ने कहा कि ‘दामिनी’ के बाद 30 सालों में कई अच्छी फिल्में और अभिनेत्रियां आई होंगी, लेकिन उन्हें पर्दे पर महिलाओं की ऐसी छवि का उदाहरण नहीं दिखा, जिसे वह बदलाव की शुरुआत मान सकें। अब वह खुद इस दिशा में काम करना चाहती हैं। उन्होंने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता पहले अभिनय करना है। इसके बाद वह निर्देशन की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगी। मीनाक्षी ने अपने अनुभव से कहा कि इंसान के लिए खुद पर विश्वास करना सबसे जरूरी है। उनका मानना है कि आत्मविश्वास व्यक्ति को मुश्किल दौर से निकालता है। वह आज भी खुद को संपूर्ण, खूबसूरत और सक्षम मानती हैं। _________________ यह खबर भी पढ़ें… जूही चावला@59 सलमान से शादी का रिश्ता ठुकराया:शाहरुख को थप्पड़ मारा: आमिर ने हाथ पर थूका तो दोस्ती टूटी, जानिए तीनों खान से कनेक्शन बॉलीवुड की सबसे हंसमुख अदाकारा जूही चावला आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। 80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरत मुस्कान और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जूही आज देश की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं।पूरी खबर पढ़ें..

Share197Tweet123Share49
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In