फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के 10 दिनों में दुनियाभर में ₹1,228 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें अकेले भारत से ₹819.50 करोड़ की कमाई हुई है। इसके साथ ही यह धुरंधर-2 (₹1,839 करोड़) के बाद इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘रामायण’ 7वें नंबर पर पहुंच गई है। इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ (₹1,160 करोड़) और यश की ‘KGF 2’ (₹1,215 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। 10वें दिन फिल्म की कमाई में 51.6% का उछाल आया। दूसरे शुक्रवार को इसने ₹48.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जो शनिवार को बढ़कर ₹72.90 करोड़ हो गया। यानी एक दिन में फिल्म की कमाई ₹24.80 करोड़ बढ़ गई। 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रामायण फर्स्ट वीकेंड में ही इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने इसने दृश्यम 3, जेलर 2, हनुमान अंश के ऑल टाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। रणबीर कपूर के करियर की पहली ₹1,000 करोड़ी फिल्म रामायण रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एनिमल शामिल थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 917 करोड़ रुपए कमाए थे। एक्सपर्ट से जानिए, हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना जरूरी फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है। मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म का ऑफिशियल बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता।’ ……………………………………… रामायणः पार्ट-1 से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए रामायणः पार्ट-1 को ऑस्कर भेजा गया:अब मराठी फिल्म गोंधल का क्या होगा, डेडलाइन से ठीक पहले भेजी गई फिल्म नियमों पर खरी उतरेगी? जानिए- रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सबमिट किया गया है। वहीं, मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर पहले ही इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजी जा चुकी है। ऑस्कर में फिल्म भेजने के लिए कई अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग डेडलाइन रखी गई थीं। 4 कैटेगरी की डेडलाइन पहले ही खत्म हो चुकी है। आखिरी जनरल कैटेगरी की डेडलाइन 12 नवंबर थी, जिससे ठीक पहले फिल्म सबमिट की गई है। पूरी खबर पढ़िए…






























