• Latest
  • Trending
  • All
धार की बाग प्रिंट कला ने श्रीलंका में बनाई पहचान, डॉ. आरिफ खत्री ने कोलंबो में किया प्रदर्शन..

धार की बाग प्रिंट कला ने श्रीलंका में बनाई पहचान, डॉ. आरिफ खत्री ने कोलंबो में किया प्रदर्शन..

October 31, 2026
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

November 20, 2026
साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

November 20, 2026
मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

November 19, 2026
MP : धार के विनय मुकाती हंगरी में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान के गुर, मध्यप्रदेश से इकलौते चयनित बैडमिंटन कोच..

MP : धार के विनय मुकाती हंगरी में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय खेल विज्ञान के गुर, मध्यप्रदेश से इकलौते चयनित बैडमिंटन कोच..

November 19, 2026
धार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन! सांसद सावित्री ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, टीही-धार रेल मार्ग के लोकार्पण का दिया न्योता

धार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन! सांसद सावित्री ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, टीही-धार रेल मार्ग के लोकार्पण का दिया न्योता

November 19, 2026
रामायण सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी:14 दिन लगे; धुरंधर 2 को पीछे छोड़ा

रामायण सबसे तेज ₹1,500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी:14 दिन लगे; धुरंधर 2 को पीछे छोड़ा

November 19, 2026
आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर लॉन्च:शादी के बाद पूरे परिवार संग ससुराल में रहेंगे आयुष्मान; फिल्म में अनुपम खेर, शर्वरी समेत 20 एक्टर्स

आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर लॉन्च:शादी के बाद पूरे परिवार संग ससुराल में रहेंगे आयुष्मान; फिल्म में अनुपम खेर, शर्वरी समेत 20 एक्टर्स

November 18, 2026
ग्रैमी में तमिल गाने ‘वरुवाई’ को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना

ग्रैमी में तमिल गाने ‘वरुवाई’ को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना

November 18, 2026
MP : सिवनी प्रकरण में 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश..

MP : सिवनी प्रकरण में 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश..

November 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home देश विदेश

धार की बाग प्रिंट कला ने श्रीलंका में बनाई पहचान, डॉ. आरिफ खत्री ने कोलंबो में किया प्रदर्शन..

by Sabir Khan
October 31, 2026
in देश विदेश, मालवा-निमाड़
0
धार की बाग प्रिंट कला ने श्रीलंका में बनाई पहचान, डॉ. आरिफ खत्री ने कोलंबो में किया प्रदर्शन..
510
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सराही पारंपरिक कला, श्रीमती तनुजा झा ने पसंद की बाग प्रिंट की साड़ियां; यूनेस्को और विश्व शिल्प परिषद से सम्मानित हैं डॉ. खत्री…

धार@अमीन खान 

मध्यप्रदेश के धार जिले की पारंपरिक बाग प्रिंट कला अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान दर्ज करा रही है। प्राकृतिक रंगों, हाथ से तैयार लकड़ी के ब्लॉकों और पारंपरिक छपाई तकनीक से सजे बाग प्रिंट के वस्त्रों ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिल्प आयोजन में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यहां धार जिले के बाग के शिल्पकार डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री ने अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर भारतीय हस्तशिल्प की विशेषताओं से अंतरराष्ट्रीय अतिथियों को परिचित कराया।

कोलंबो में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित ‘इंडो-श्रीलंका सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में डॉ. आरिफ खत्री की सहभागिता रही। इस दौरान उन्होंने बाग प्रिंट की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीक और प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह लकड़ी के हाथ से तराशे गए ब्लॉकों की मदद से कपड़ों पर आकर्षक पारंपरिक डिजाइन तैयार किए जाते हैं। यह कला पीढ़ियों से चली आ रही शिल्प परंपरा और कारीगरों के अनुभव का परिणाम है।

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने जानी बाग प्रिंट की विशेषताएं..

अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के उच्चायुक्त संतोष झा की उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री ने उच्चायुक्त, भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और अन्य अतिथियों को बाग प्रिंट की पारंपरिक तकनीक, इसके इतिहास और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया।

बाग प्रिंट की विशेषता इसके प्राकृतिक रंगों, पारंपरिक डिजाइन और हाथों से की जाने वाली छपाई में है। इसमें इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के ब्लॉक और छपाई की प्रत्येक प्रक्रिया कारीगरों के कौशल, धैर्य और पारंपरिक ज्ञान को दर्शाती है। कोलंबो में इस कला का प्रदर्शन भारतीय हस्तनिर्मित वस्त्रों की विशिष्टता को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने का माध्यम बना।

श्रीमती तनुजा झा ने पसंद की बाग प्रिंट की साड़ियां..

कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा की पत्नी श्रीमती तनुजा झा ने भी बाग प्रिंट कला में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने इस पारंपरिक शिल्प की बारीकियों को समझा और इससे तैयार किए गए वस्त्रों को देखा। बाग प्रिंट की साड़ियों की पारंपरिक डिजाइन और कलात्मक विशेषताओं को पसंद करते हुए उन्होंने उनकी खरीदारी भी की।

उनकी इस रुचि ने आयोजन में प्रस्तुत धार जिले की पारंपरिक कला को विशेष पहचान दिलाई। बाग प्रिंट से तैयार साड़ियां और अन्य वस्त्र अपनी विशिष्ट छपाई शैली तथा प्राकृतिक रंगों की वजह से अलग पहचान रखते हैं।

यूनेस्को और विश्व शिल्प परिषद से सम्मानित हैं डॉ. आरिफ खत्री..

बाग प्रिंट कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे यूनेस्को और विश्व शिल्प परिषद के प्रतिष्ठित ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा वे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी अपनी पारंपरिक बाग प्रिंट कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

डॉ. खत्री लगातार इस पारंपरिक कला को देश-विदेश में पहचान दिलाने और इसके तकनीकी ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य बाग प्रिंट की सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना है।

भारत और श्रीलंका के सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा..

‘इंडो-श्रीलंका सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ का संयुक्त आयोजन श्रीलंका सरकार के उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय शिल्प परिषद और कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच पारंपरिक शिल्पकला, हस्तनिर्मित उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से दोनों देशों के शिल्पकारों को अपनी पारंपरिक कला और हुनर को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।

कोलंबो में डॉ. आरिफ खत्री की सहभागिता धार जिले के लिए भी महत्वपूर्ण है। बाग की पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग कला ने एक बार फिर यह दिखाया कि स्थानीय शिल्प और पीढ़ियों से संजोया गया पारंपरिक ज्ञान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकता है। प्राकृतिक रंगों और हस्तनिर्मित डिजाइनों से तैयार यह कला मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Tags: #BaghPrint#BaghPrintArt#BaghPrinting#BhartiyaNews#CeylonCraftWeek2026#Colombo#CulturalHeritage#DharNews#DrArifKhatri#HandBlockPrinting#IndianCraftsmanship#IndianHandicrafts#IndianTextiles#MadeInIndia#MadhyaPradeshNews#NaturalDyes#SriLanka#TraditionalIndianArt#कोलंबो#डॉआरिफखत्री#धारखबर#धारन्यूज़#धारलाइव#धारसमाचार#पारंपरिककला#प्राकृतिकरंग#बागप्रिंट#बागप्रिंटकला#बागमध्यप्रदेश#ब्रेकिंगन्यूज#भारतीयसंस्कृति#भारतीयहस्तशिल्प#मध्यप्रदेशकीशान#मध्यप्रदेशसमाचार#श्रीलंकामेंभारत#सीलोनक्राफ्टवीक2026#हस्तनिर्मितवस्त्रBagh Print ArtBagh Print Dhar Madhya PradeshBagh Print Exhibition in Sri LankaBagh Print International RecognitionCeylon Craft Week 2026Dhar District NewsDr Mohammad Arif KhatriIndian Handicraft ExhibitionIndian High Commissioner Santosh JhaIndian Textile HeritageIndian Traditional ArtMadhya Pradesh HandicraftsNatural Dye PrintingTanuja Jha Bagh Print SareesTraditional Indian Block PrintingUNESCO Award of ExcellenceWorld Crafts Council Awardकोलंबो सीलोन क्राफ्ट वीक 2026धार की पारंपरिक कलाधार के डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्रीधार जिले की सांस्कृतिक पहचानप्राकृतिक रंगों से छपाईबाग प्रिंट कलाबाग प्रिंट की साड़ियांभारतीय उच्चायुक्त संतोष झाभारतीय पारंपरिक हस्तकलामध्यप्रदेश का हस्तशिल्पयूनेस्को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंसलकड़ी के ब्लॉक से कपड़ों की छपाईविश्व शिल्प परिषद सम्मानश्रीमती तनुजा झा ने खरीदी बाग प्रिंट साड़ीश्रीलंका में बाग प्रिंट का प्रदर्शन
Share204Tweet128Share51
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In