सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इस बार पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ठंड के साथ-साथ कोरोना वायरस के प्रकोप से भी बचना है। अगर आपको कई दिनों तक बुखार रहे। साथ ही कफ वाली खांसी हो, सीने में हल्का दर्द हो और धड़कनें तेज हो जाएं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। आपको सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है तो समझ जाएं कि ये निमोनिया के लक्षण हो सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्ग और छोटे बच्चों को होता है।
हालांकि, अगर इस बात का ध्यान रखा जाए और पहले से ही सतर्क रहें तो डरने की जरूरत नहीं है। योगगुरु स्वामी रामदेव ने बताया है कि कैसे 6 दिनों में आप अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार का आयुर्वेदिक उपचार भी बताया है। साथ ही लंग्स को कैसे मजबूत करना है, इसके लिए योगासन भी बताएं हैं।






























