• Latest
  • Trending
  • All
काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई

काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई

August 5, 2026
अतिवृष्टि का कहर! 17 लाख की लागत से बन रहे तालाब की पाल टूटी, बाल-बाल बचे ग्रामीण..

अतिवृष्टि का कहर! 17 लाख की लागत से बन रहे तालाब की पाल टूटी, बाल-बाल बचे ग्रामीण..

August 6, 2026
मूवी रिव्यू-आर्यभट्ट का जीरो:हिमांश कोहली की दमदार परफॉर्मेंस, कहानी में सादगी; लेकिन जानिए कहां हुई चूक?

मूवी रिव्यू-आर्यभट्ट का जीरो:हिमांश कोहली की दमदार परफॉर्मेंस, कहानी में सादगी; लेकिन जानिए कहां हुई चूक?

August 6, 2026
‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था

‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था

August 6, 2026
एक्ट्रेस जिया शंकर ने की बॉयफ्रेंड से सगाई:करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की; बोलीं- अचानक मिला मेरा सच्चा प्यार

एक्ट्रेस जिया शंकर ने की बॉयफ्रेंड से सगाई:करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की; बोलीं- अचानक मिला मेरा सच्चा प्यार

August 6, 2026
चंडीगढ़ में ₹3 करोड़ इन्वेस्ट, फिर बंद हुआ शोरूम:’बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी’ का पूरा केस, जिसमें कोर्ट ने सलमान खान को तलब किया

चंडीगढ़ में ₹3 करोड़ इन्वेस्ट, फिर बंद हुआ शोरूम:’बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी’ का पूरा केस, जिसमें कोर्ट ने सलमान खान को तलब किया

August 6, 2026
कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया:कई बार रिजेक्ट हुई, लोग ‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं

कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया:कई बार रिजेक्ट हुई, लोग ‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं

August 6, 2026
CM डॉ. मोहन यादव की नई पहल: अब हर शुक्रवार चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’, अधिकारी करेंगे फील्ड विजिट..

CM डॉ. मोहन यादव की नई पहल: अब हर शुक्रवार चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’, अधिकारी करेंगे फील्ड विजिट..

August 5, 2026
बेटियों की कैबिनेट’ से मिले CM डॉ. मोहन यादव, छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल और सफलता का मंत्र

बेटियों की कैबिनेट’ से मिले CM डॉ. मोहन यादव, छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल और सफलता का मंत्र

August 5, 2026
पैपराजी को देख आराध्या ने हाथ जोड़कर किया नमस्ते:बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अभिषेक-ऐश्वर्या; सनी देओल और प्रीति जिंटा भी नजर आए

पैपराजी को देख आराध्या ने हाथ जोड़कर किया नमस्ते:बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अभिषेक-ऐश्वर्या; सनी देओल और प्रीति जिंटा भी नजर आए

August 5, 2026
एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान-गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान-गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

August 5, 2026
सलमान खान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह:बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात

सलमान खान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह:बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात

August 5, 2026
मलाइका अरोड़ा ने की चप्पल पहनकर नई कार की पूजा:रिवीलिंग ड्रेस और हील्स पहनने पर भड़के लोग; 28 लाख की थार रॉक्स खरीदी

मलाइका अरोड़ा ने की चप्पल पहनकर नई कार की पूजा:रिवीलिंग ड्रेस और हील्स पहनने पर भड़के लोग; 28 लाख की थार रॉक्स खरीदी

August 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 7, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई

by Sabir Khan
August 5, 2026
in Entertainment
0
काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई
507
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

एक लड़की, जिनकी शरारतों से मां इतनी परेशान थीं कि गुस्से में कह देती थीं, “हाय… काश, तुझे भी एक बेटी हो, बिल्कुल तेरे जैसी।” पिता उनका ऑफिशियल नाम ‘मर्सिडीज’ रखना चाहते थे, लेकिन मां ने साफ मना कर दिया। इनकी दोस्ती की भी मिसाल दी जाती है। 15 साल की उम्र में उसने करण जौहर का ऐसा मजाक उड़ाया कि वो पार्टी छोड़कर ही निकल गए। वहीं उन्हें पहली फिल्म भी एक सहेली की मदद से ही मिली। लेकिन शूटिंग के पहले ही दिन सेट पर गिर पड़ीं। ये गिरने-पड़ने में भी पीछे नहीं थीं। जिस फिल्म का हिस्सा बनतीं, वहां गिरना तय था। बेस्ट फ्रेंड शाहरुख और करण का मानना था कि ये जिस भी फिल्म के सेट पर गिरती हैं, वो हिट हो जाती हैं। ऐसे ही एक बार कुछ कुछ होता है की शूटिंग में ये साइकिल से ऐसी गिरीं कि याददाश्त ही चली गई। दोस्तों ने पुरानी शरारत का बदला लिया और ये साबित कर दिया कि वो फिल्म की हीरोइन नहीं बल्कि बैकग्राउंड डांसर थीं। शरारत, बेबाकी, हाजिरजवाबी और दमदार एक्टिंग, इन चार शब्दों में अगर किसी एक एक्ट्रेस को बयां किया जा सकता है, तो वो हैं काजोल। बॉलीवुड की इस चुलबुली सुपरस्टार ने अपनी हंसी, अपने अंदाज और अपनी फिल्मों से तीन दशकों से दर्शकों का दिल जीता है। आज, उनके 52वें जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे मजेदार किस्से, जो उनकी शख्सियत का सार हैं- किस्सा- 1 पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज, 11 की उम्र में बोर्डिंग स्कूल से भागीं, रास्ते में पकड़ी गईं 5 अगस्त 1974 में काजोल का जन्म मुंबई के समृद्ध बंगाली परिवार में हुआ। मां तनुजा, जानी-मानी एक्ट्रेस थीं और पिता शोमू मुखर्जी फिल्ममेकर। उनके पिता मर्सिडीज कार के शौकीन थे। उन्हें पता चला कि ये कार बनाने वाले शख्स की बेटी का असल नाम मर्सिडीज था। बात में उसने बेटी के नाम पर मर्सिडीज कार बनाई। शोमू चाहते थे कि उनकी बेटी का नाम भी मर्सिडीज हो। वो अड़ गए, लेकिन तनुजा ने साफ कहा- मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। उन्होंने बेटी का नाम काजल रखा, लेकिन बंगाली परिवार में इसे ही धीरे-धीरे काजोल कर दिया गया। काजोल बचपन में इतनी शरारती थीं कि मां उनकी अक्सर पिटाई करती थीं। कभी बैडमिंटन रैकेट से मारतीं तो कभी जो हाथ आया उससे। काजोल कम उम्र की थीं, जब पेरेंट्स का तलाक हो गया। मां तनुजा फिल्मों में व्यस्त रहती थीं, तो काजोल कई सालों तक नानी शोभना समर्थ के साथ रहीं। शोभना भी अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस थीं। कुछ समय बाद उनका दाखिला पंचगनी के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में करवा दिया गया। एक दिन बोर्डिंग स्कूल में उन्हें पता चला कि उनकी नानी की मां काफी बीमार हैं। काजोल ने जिद पकड़ ली कि वो उनसे मिलने जाएंगी। मां ने इनकार कर दिया कि सीधे क्रिसमस की छुट्टियों में ही आना। काजोल ने अपनी एक दोस्त के साथ बोर्डिंग स्कूल से भागने का प्लान बनाया। वो लोगों की नजरों से बचते हुए गेट से बाहर निकलीं और अपने लोकल गार्डियन के घर पहुंच गईं। उन्होंने कहा- मामा जी, मां ने मुझे घर बुलाया है, आप मुझे बस में बैठा दीजिए। मामा कुछ समझ नहीं सके और बस में बैठा दिया। काजोल बस चलने का इंतजार कर रही थीं कि तभी स्कूल की नन ने उन्हें पकड़ लिया। काजोल को डांट के बाद दोबारा बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। देखिए काजोल के बचपन की चुनिंदा तस्वीरें- किस्सा-2 15 की उम्र में करण जौहर को देखकर उड़ाया मजाक, पार्टी छोड़कर निकले काजोल महज 15 साल की थीं, जब वो मां एक्ट्रेस तनुजा के साथ एक फिल्मी पार्टी में गईं। डिस्को थीम वाली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई और सेलेब्स भी आए थे। काजोल मस्ती कर रही थीं कि तभी पार्टी में फिल्ममेकर यश जौहर अपने 17 साल के बेटे करण जौहर के साथ आए। ये करण और काजोल की पहली मुलाकात थी। जैसे ही पेरेंट्स ने दोनों का परिचय करवाया, थ्री-पीस सूट, टाई लगाए हुए टीनएज करण को ऊपर से नीचे देखकर काजोल जोर-जोर से हंस पड़ीं। करण मजाक उड़ता देख उदास हो गए, तभी काजोल की मां ने फिर कहा- तुम दोनों बच्चे जाकर साथ डांस क्यों नहीं करते। दोनों डांस फ्लोर पर गए तो करण हिचकते हुए डांस करने लगे, लेकिन काजोल हंसी नहीं रोक पाईं और करीब आधे घंटे तक हंसती रहीं। करण का दिल टूट गया और वो पार्टी छोड़कर चले गए। लेकिन समय के साथ दोनों की दोस्ती ऐसी होती गई कि जब करण ने 21 की उम्र में कुछ कुछ होता है बनाईं तो काजोल को ही कास्ट किया। आगे वो करण के साथ कभी खुशी कभी गम, कल हो न हो (कैमियो), माय नेम इज खान जैसी फिल्मों में नजर आईं। किस्सा- 3 अक्षय कुमार पर था क्रश, देखने के लिए दोस्त करण को किया परेशान काजोल को फिल्मों में आने से पहले अक्षय कुमार पर क्रश था। अक्षय कुमार 1987 में फिल्मों में आए थे और कई हिट फिल्में दे रहे थे। तब काजोल महज 16-17 साल की थीं। एक बार काजोल मां के साथ फिल्म हिना के प्रीमियर में पहुंची। तब तक उनकी करण जौहर से दोस्ती हो चुकी थी। प्रीमियर में जैसे ही काजोल को पता चला कि अक्षय कुमार भी आए हैं, तो वो करण का हाथ पकड़कर पूरे प्रीमियर में अक्षय को ढूंढती रहीं। ये किस्सा करण जौहर ने कपिल शर्मा के शो में सुनाया था। किस्सा- 4 दोस्त का फोटोशूट करवाने पहुंचीं, मिल गई पहली फिल्म, छुट्टियों के टाइमपास के लिए हामी भरी काजोल की तीन पीढ़ियां फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऐसे में तनुजा चाहती थीं कि वह भी फिल्मों में आएं, लेकिन काजोल इसके खिलाफ थीं। उन्हें लगता था कि हीरोइन बनने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। तनुजा ने उनकी मर्जी के खिलाफ उनके लिए फिल्म बनाना भी शुरू किया, लेकिन किसी कारण वो बंद पड़ गई। काजोल की एक करीबी दोस्त हीरोइन बनना चाहती थीं। एक दिन वो पोर्टफोलियो बनवाने के लिए फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष के पास गईं। साथ देने के लिए वो काजोल को भी साथ ले गईं। दोस्त का फोटोशूट चल ही रहा था कि थोड़ी ही देर में तनुजा भी वहां पहुंच गईं। तनुजा के कहने पर मेकअप आर्टिस्ट ने काजोल का भी मेकअप कर दिया और उनकी भी तस्वीरें क्लिक की गईं। उनका फोटोशूट गौतम राजाध्यक्ष ने किया था, जो उस समय फिल्म बेखुदी के स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे थे। उन्हें काजोल का चेहरा इतना पसंद आया कि वो उनकी तस्वीरें लेकर फिल्म बेखुदी के डायरेक्टर राहुल रवैल के पास गए। उन्हें भी काजोल पसंद आ गईं और वो सीधे उनके लिए तनुजा के घर पहुंच गए। जैसे ही काजोल को फिल्म के ऑफर के बारे में पता चला, वो नाराज हो गईं और मना कर दिया, लेकिन स्कूल की छुट्टियों की बोरियत दूर करने के लिए बाद में मान गईं। उन्होंने सैफ अली खान के घर में स्क्रीनटेस्ट दिया। पहले सैफ फिल्म के हीरो थे, हालांकि बाद में उन्हें निकालकर कमल सदाना को कास्ट कर लिया गया। काजोल ने द अनुपम खेर शो में बताया था कि फिल्म के सेट पर उनका पहला दिन आसान नहीं था। उस दिन मुहूर्त शॉट होना था, जिसमें 90 के दशक की कई बड़ी फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। जैसे ही काजोल स्टेज पर चढ़ीं, उनके पेट में अजीब सा महसूस होने लगा। मुहूर्त शॉट के दौरान वो पहले ही टेक में गिर गईं। उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई, लेकिन डायरेक्टर ने हंसते हुए कहा पहले दिन गिरना शुभ होता है। किस्सा- 5 शाहरुख ने पहली मुलाकात में कहा- तुम कभी चुप नहीं होतीं काजोल ने फिल्म बेखुदी से करियर की शुरुआत की और आगे उन्हें फिल्म बाजीगर में न्यूकमर शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म की शूटिंग नए साल में 1 जनवरी को हुई। एक दिन पहले सभी ने नए साल का जश्न मनाया था और सभी थके हुए थे। काजोल ने पहली बार शाहरुख को देखा, तो वो बड़ा सा काला चश्मा लगाए एक किनारे बैठे हुए थे और किसी से बात नहीं कर रहे थे। तभी काजोल ने मराठी में शाहरुख के मेकअप आर्टिस्ट से कहा- ये कैसा हीरो है, खड़ूस लग रहाहै। बात नहीं करता है, कहां से लेकर आए हो इसे, कितना अजीब है। दूसरी तरफ पार्टी के अगले दिन थके हुए शाहरुख, कान में हाथ रखकर काजोल की आवाज रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पास खड़े लड़के से कहा, ये हीरोइन कितना बोलती है, कोई इसे चुप करवाओ। काजोल काफी देर तक शाहरुख की बुराई करती रहीं और फिर थोड़ी देर बाद उनके पास जाकर कहा- हाय, मेरा नाम काजोल है। शाहरुख ने सबसे पहला शब्द कहा- क्या तुम कभी चुप नहीं रहतीं। काजोल ने फिर कहा- नहीं, मैं चुप नहीं रह सकती, ये कभी नहीं होगा। एक तल्खी से शुरू हुई ये दोस्ती चल निकली और आज दोनों की दोस्ती एक मिसाल है। दोनों ने बाजीगर के अलावा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। किस्सा- 6 बाजीगर में शिल्पा की मौत के सीन में हंसती रहीं, डायरेक्टर ने लगाई फटकार बाजीगर के सेट पर एक दिन शिल्पा शेट्टी का डेथ सीन फिल्माया जाना था। सीन के अनुसार, काजोल को बहन शिल्पा की मौत के बाद खूब रोना था। लेकिन जैसे ही सीन की तैयारी हुई, काजोल, शिल्पा के पैरों पर लगी नेल पॉलिश देखकर जोर-जोर से हंसने लगीं। वो बार-बार कह रही थीं कि मरते हुए इतनी नेल पॉलिश कौन लगाता है। काजोल के लगातार हंसने से शूटिंग पर असर पड़ने लगा। डायरेक्टर अब्बास मस्तान उनके पास आए और कहा ये बेहद संजीदा शॉट है, तुम ऐसे हंसोगी तो कैरेक्टर में नहीं रह पाओगी। लेकिन काजोल थीं कि चुप होने का नाम ही नहीं ले रही थीं। उनकी हंसी से डायरेक्टर झुंझला गए और चिल्लाकर कहा- अगर तुम्हारी असली बहन की मौत हो जाती, तब भी क्या तुम ऐसे ही हंसतीं। ये सुनकर काजोल एक दम शांत हो गईं। कुछ ही देर बाद उन्होंने वो शॉट दिया, जिसे देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि वो कुछ देर पहले हंस रही थीं। किस्सा- 7 कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इस खान, हर सेट पर गिरीं, जानिए किस्से गिरने के- कुछ कुछ होता है के सेट पर गिरने से गई याद्दाश्त काजोल, शाहरुख खान के साथ फिल्म कुछ कुछ होता है कि शूटिंग कर रही थीं। सीन के अनुसार, उन्हें शाहरुख के साथ साइकिल चलाते हुए उन्हें ताली मारनी थी। जैसे ही एक्शन कहा गया, काजोल की साइकिल का बैलेंस बिगड़ा और वो मुंह के बल सीधे नीचे गिर गईं। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो याददाश्त जा चुकी थी। इस समय बेस्ट फ्रेंड शाहरुख और करण उन्हें ये साबित करने में लगे थे कि वो हीरोइन नहीं बल्कि फिल्म की बैकग्राउंड डांसर हैं। याददाश्त जाने के बाद भी काजोल को उस समय उनके बॉयफ्रेंड अजय देवगन याद रहे। वो बार-बार कह रही थीं कोई प्लीज अजय को कॉल करो। उनके कहने पर अजय देवगन को कॉल किया गया। अजय ने कॉल पर उनसे लंबी बात की और उन्हें अच्छे से समझाया। कुछ देर बाद उन्हें सब याद आ गया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सेट पर शाहरुख ने गिराया फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एक सीन में शाहरुख खान को काजोल को गोद में उठाकर छोड़ना था। फराह खान चाहती थीं कि एक्सप्रेशन नेचुरल लगें, इसलिए उन्होंने काजोल को इस बारे में नहीं बताया। शाहरुख ने काजोल में उठाया और अचानक बिना बताए छोड़ दिया, जिससे काजोल असल में गिर गईं। सीन में दिखाए गए उनके एक्सप्रेशन नेचुरल थे, जिसके बाद उन्होंने शाहरुख की क्लास ली थी। इसी फिल्म के सेकेंड हाफ की शूटिंग ऊटी में हुई। एक सीन के अनुसार, काजोल को बारिश में भागना था, लेकिन भागते हुए वो जोर से गिरीं। क्रू मेंबर्स ने उन्हें तुरंत कंबल में लपेट दिया, क्योंकि ठंड काफी ज्यादा थी। टीम ने देखा की कंबल के अंदर काजोल सिसक रही हैं। सब फुसफुसा रहे थे कि काजोल बहुत तेज गिरी हैं, अब शूटिंग कैसे होगी। हालांकि काजोल ने कंबल के अंदर अपने गिरने पर हंस रही थीं। कभी खुशी कभी गम शूट करते हुए गिरीं फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने सूरज हुआ मद्धम की शूटिंग के समय भी काजोल सेट पर गिर गई थीं। इस गाने की शूटिंग इजिप्ट में हुई। काजोल को बड़ी चट्टानों पर साड़ी लहराते हुए डांस करना था, लेकिन एक शॉट में बैलेंस बिगड़ने से वो गिर पड़ीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल प्रेग्नेंट थीं, हालांकि रिलीज के बाद उनका मिसकैरेज हो गया था। वो कई दिन अस्पताल में रहीं और ट्रॉमा में काम से ब्रेक ले लिया। किस्सा- 8 माय नेम इज खान के सेट पर नहीं गिरीं, तो चिंता में पड़ गए शाहरुख-करण काजोल, करण जौहर और शाहरुख की जिस भी फिल्म में गिरीं, वो हिट हो गई। जब वो माय नेम इज खान की शूटिंग कर रही थीं तो कई दिनों तक नहीं गिरीं। देखकर शाहरुख और करण चिंतित हो गए। वो हर रोज काजोल के गिरने का इंतजार करते। हालांकि शूटिंग पूरी होते-होते काजोल गिर पड़ीं और नतीजतन फिल्म भी हिट ही रही। किस्सा- 9 अजय देवगन के कॉल को समझ लिया प्रैंक, हड़का कर काटा फोन काजोल ने करियर की शुरुआत में अजय देवगन के साथ 1995 में पहली फिल्म हलचल की। अजय देवगन को पहली बार देखकर काजोल ने उन्हें बेहद एरोगेंट समझा। दरअसल, पहले दिन अजय सेट में एक किनारे चुपचाप बैठे थे। काजोल ने सेट पर आते ही पूछा कि हीरो कौन है। जवाब मिला- वो जो कौने में बैठा है वही हीरो है। इस पर काजोल ने कहा, कोई और हीरो नहीं मिला क्या। कुछ दिनों तक दोनों ने साथ शूटिंग की लेकिन दोस्ती नहीं हो पाई। एक दिन काजोल के टेलीफोन में कॉल आया। सामने से शख्स ने कहा- हैलो, मैं अजय देवगन बोल रहा हूं। काजोल ने कॉल का रूडली जवाब देते हुए कहा- और मैं श्रीदेवी। शख्स ने फिर कहा- मैं सच में अजय देवगन बोल रहा हूं। काजोल ने फिर कहा- हां तो मैं भी श्रीदेवी हूं। ये कहते ही काजोल ने कॉल कट कर दिया। कुछ देर बाद अजय ने काजोल की मां तनुजा के नंबर पर कॉल किया और कहा- आंटी मैं अजय देवगन बोल रहा हूं। मैंने काजोल को कॉल किया, लेकिन वो मान ही नहीं रही कि मैं अजय हूं। बार-बार फोन रख रही है। मैंने आप सभी को बहन की शादी में इनवाइट करने के लिए कॉल किया था। कुछ दिनों बाद साथ काम करते हुए काजोल और अजय की दोस्ती हो गई। फिल्म हलचल के एक सीन में काजोल को अजय को थप्पड़ मारना था और अजय को उनका हाथ पकड़कर रोकना था। जैसे ही शूटिंग में अजय ने काजोल का हाथ थामा, काजोल को एहसास हो गया कि यही वो शख्स हैं, जिनके साथ उन्हें जिंदगी बितानी है। 1994 में फिल्म गुंडाराज की शूटिंग के समय दोनों नजदीक आए और 3 सालों की डेटिंग के बाद 24 फरवरी 1999 में शादी कर ली। देखिए अजय-काजोल की शादी की तस्वीरें- ये शादी अजय देवगन के घर में हुई। दोनों नहीं चाहते थे कि शादी में मीडिया की मौजूदगी रहे, इसलिए दोनों ने शादी की गलत लोकेशन की झूठी जानकारी फैला दी। शादी से पहले काजोल ने शर्त रखी थी कि वो 2 महीने के लिए हनीमून पर जाएंगी और वर्ल्ड टूर करेंगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया, LA होते हुए जब वो 40वें दिन ग्रीस पहुंचे, तो अजय की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें लौटना पड़ा। इस शादी से कपल को दो बच्चे नीसा और युग हैं। किस्सा- 10 मणिरत्नम ने दिल से ऑफर करने के लिए कॉल किया, डांट लगाकर रखा काटा कॉल काजोल हमेशा से मणिरत्नम के साथ काम करना चाहती थीं। शाहरुख खान अक्सर काजोल के साथ कॉल कर प्रैंक किया करते थे। काजोल फिल्म दुश्मन की शूटिंग कर रही थीं कि तभी एक दिन सेट पर उनके नंबर पर मणिरत्नम का कॉल आया। कॉल में कहा गया- हैलो मैं मणिरत्नम बोल रहा हूं। काजोल को लगा शाहरुख मजे ले रहे हैं। काजोल ने जवाब दिया- और मैं टॉम क्रूज बोल रही हूं। शाहरुख मुझे पता है तुम ही हो, इस बार मैं बेवकूफ नहीं बनूंगी। मणिरत्नम ने फिर कहा- नहीं, मैं मणिरत्नम ही बोल रहा हूं। काजोल ने फिर कहा- नहीं मुझे पता है तुम शाहरुख हो। मैं शूटिंग कर रही हूं, अभी बात नहीं कर सकती बाय। काजोल ने कॉल कट कर दिया। इसके बाद मणिरत्नम ने सीधे शाहरुख को कॉल कर पूरी बात बताई, क्योंकि शाहरुख की दिल से में कास्टिंग हो चुकी थी। शाहरुख ने तुरंत काजोल को कॉल कर डांट लगाई और कहा- बेवकूफ, वो असल में मणिरत्नम थे। बता दें कि बाद में काजोल ने कॉल पर बात कर सफाई दी। उन्हें फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन कुछ कुछ होता है की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने फिल्म ठुकरा दी। वो करण को पहले ही डेट्स दे चुकी थीं। करण जानते थे कि काजोल हमेशा से मणिरत्नम की फिल्म करना चाहती थीं। जब उन्हें ऑफर का पता चला को उन्होंने काजोल से कहा कि अगर वो चाहें तो पहले दिल से कर सकती हैं वो कुछ कुछ होता है कि डेट्स बढ़ा देंगे। लेकिन कमिटमेंट की पक्की काजोल ने फिल्म ठुकरा दी।

Share203Tweet127Share51
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
अतिवृष्टि का कहर! 17 लाख की लागत से बन रहे तालाब की पाल टूटी, बाल-बाल बचे ग्रामीण..

अतिवृष्टि का कहर! 17 लाख की लागत से बन रहे तालाब की पाल टूटी, बाल-बाल बचे ग्रामीण..

August 6, 2026
मूवी रिव्यू-आर्यभट्ट का जीरो:हिमांश कोहली की दमदार परफॉर्मेंस, कहानी में सादगी; लेकिन जानिए कहां हुई चूक?

मूवी रिव्यू-आर्यभट्ट का जीरो:हिमांश कोहली की दमदार परफॉर्मेंस, कहानी में सादगी; लेकिन जानिए कहां हुई चूक?

August 6, 2026
‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था

‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था

August 6, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In