भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश इसी महीने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (UCC) लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
भोपाल@साबिर खान fm
भोपाल के लालघाटी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक निशान, एक प्रधान, एक विधान” का विचार देश के सामने रखा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी उन राज्यों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश औद्योगिक विकास, रक्षा उत्पादन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भोपाल में बड़े कन्वेंशन सेंटर और सतगढ़ी इंडस्ट्रियल पार्क जैसी परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, निवेश, रोजगार और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के अनुरूप सशक्त और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है।






























