Contact News Publisher
धार में स्वर्गीय भंवरलाल राजपुरोहित विचार मंच द्वारा कांति पैलेस गार्डन में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस दौरान मीसाबंदियों और दिवंगत मीसाबंदियों के परिजनों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
धार@साबिर खान fm
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और भरत महाजन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य वक्ता संघ के जिला विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा ने कहा कि हिंदू धर्म एक दर्शन है, जहां सभ्यता बदल सकती है लेकिन संस्कृति कभी नहीं बदलती। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राधेश्याम यादव ने आपातकाल को लोकतंत्र का कठिन दौर बताते हुए उस समय की परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्वर्गीय भंवरलाल राजपुरोहित के जीवन पर भी चर्चा की गई तथा मीसाबंदियों द्वारा अपने परिजनों को लिखे गए पत्रों का प्रदर्शन किया गया, जिससे आपातकाल के दौर की परिस्थितियों को याद किया गया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।






























