• Latest
  • Trending
  • All
सलमान की छवि बिगाड़ने की कोशिश:एक्टर सोनू मिश्रा बोले- इसलिए फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ी, अब धमकियां मिल रही हैं

सलमान की छवि बिगाड़ने की कोशिश:एक्टर सोनू मिश्रा बोले- इसलिए फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ी, अब धमकियां मिल रही हैं

June 10, 2026
रोडीज में अभिजीत दीपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला

रोडीज में अभिजीत दीपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला

June 15, 2026
हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

June 15, 2026
उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

June 15, 2026
SAGAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी : CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजी राशि, सागर में 190 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात..

SAGAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी : CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजी राशि, सागर में 190 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात..

June 14, 2026
फिल्म काला हिरण के मेकर्स पर भड़के गोविंद नामदेव:बोले- मुझे धोखे में रखा, ट्रेलर देखकर पता चला कि सलमान को टारगेट कर रहे हैं

फिल्म काला हिरण के मेकर्स पर भड़के गोविंद नामदेव:बोले- मुझे धोखे में रखा, ट्रेलर देखकर पता चला कि सलमान को टारगेट कर रहे हैं

June 14, 2026
BHOPAL : 900 MSME यूनिट्स को ₹360 करोड़ की सौगात, विकसित मध्यप्रदेश के लिए 1 करोड़ MSME इकाइयों का लक्ष्य..

BHOPAL : 900 MSME यूनिट्स को ₹360 करोड़ की सौगात, विकसित मध्यप्रदेश के लिए 1 करोड़ MSME इकाइयों का लक्ष्य..

June 14, 2026
सलमान की सिक्योरिटी आमिर के बेटे को नहीं पहचान पाई:न तामझाम, न स्टार वाला एटीट्यूड; जुनैद को पहचानने में दोबारा चूकी सिक्योरिटी

सलमान की सिक्योरिटी आमिर के बेटे को नहीं पहचान पाई:न तामझाम, न स्टार वाला एटीट्यूड; जुनैद को पहचानने में दोबारा चूकी सिक्योरिटी

June 14, 2026
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त कल होगी जारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1835 करोड़ रुपए..

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त कल होगी जारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1835 करोड़ रुपए..

June 14, 2026
सलमान खान पार्टी में नए लुक में दिखे:गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई

सलमान खान पार्टी में नए लुक में दिखे:गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई

June 14, 2026
गंगा के किरदार में किंशुक ने सबसे ज्यादा रीटेक लिए:सचिनजीत सिंह बोले- डेली शो का फॉर्मेट समझना सबसे बड़ा चैलेंज

गंगा के किरदार में किंशुक ने सबसे ज्यादा रीटेक लिए:सचिनजीत सिंह बोले- डेली शो का फॉर्मेट समझना सबसे बड़ा चैलेंज

June 14, 2026
‘बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस’: सीएम मोहन यादव ने की MP Police की सराहना, आतंकवाद और साइबर अपराध पर सख्त संदेश..

‘बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस’: सीएम मोहन यादव ने की MP Police की सराहना, आतंकवाद और साइबर अपराध पर सख्त संदेश..

June 13, 2026
प्रणित मोरे ने मांगी माफी:‘370 की बिरयानी’ वाले वीडियो को लेकर कहा- आलोचना का हकदार हूं; एक मौका देने की अपील की

प्रणित मोरे ने मांगी माफी:‘370 की बिरयानी’ वाले वीडियो को लेकर कहा- आलोचना का हकदार हूं; एक मौका देने की अपील की

June 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 15, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

सलमान की छवि बिगाड़ने की कोशिश:एक्टर सोनू मिश्रा बोले- इसलिए फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ी, अब धमकियां मिल रही हैं

by Sabir Khan
June 10, 2026
in Entertainment
0
सलमान की छवि बिगाड़ने की कोशिश:एक्टर सोनू मिश्रा बोले- इसलिए फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ी, अब धमकियां मिल रही हैं
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

‘आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा किरदार आपको ऑफर किया जा रहा है…’ 14 अप्रैल को आए एक फोन कॉल से अभिनेता सोनू मिश्रा को लगा कि उनके करियर का बड़ा मोड़ आने वाला है। जल्दबाजी में टिकट भेजी गई, शूट के लिए यूपी बुलाया गया और बताया गया कि फिल्म एक बड़े सुपरस्टार से जुड़ी है। लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद चीजें वैसी नहीं निकलीं जैसी उन्हें समझाई गई थीं। स्क्रिप्ट नहीं मिली, एग्रीमेंट नहीं हुआ और कहानी को लेकर सवाल बढ़ते गए। दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बीच में ही फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ने का फैसला क्यों लिया और इस विवाद के पीछे क्या हुआ। फोन आया और कहा गया- आपकी लाइफ का सबसे बड़ा किरदार है सोनू मिश्रा बताते हैं कि 14 अप्रैल को उन्हें अचानक फोन आया। उस वक्त वह एक बड़े प्रोजेक्ट की मीटिंग में थे। कॉल करने वालों ने कहा कि 16 तारीख को फ्री रहिए, आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा किरदार आपको ऑफर किया जा रहा है। पहले उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। सिर्फ इतना बताया गया कि एक सुपरस्टार पर फिल्म बन रही है। सोनू के मुताबिक, वह पहले भी सलमान खान के साथ काम कर चुके थे, इसलिए उन्हें लगा कि यह उनके करियर का बड़ा मौका हो सकता है। जल्दी-जल्दी बुलाया गया, टिकट के पैसे भेजे और सीधे शूटिंग पर पहुंचे सोनू के मुताबिक, उन्हें कहा गया कि शूट बहुत तेजी से करना है और अगले ही दिन यूपी पहुंचना होगा। उन्हें टोकन मनी भेजी गई, जिससे फ्लाइट टिकट बुक हुई। मुंबई से दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से शूटिंग लोकेशन पहुंचाया गया। उनका कहना है कि शुरुआत से सब कुछ जल्दबाजी में हो रहा था। लीड रोल था, लेकिन न स्क्रिप्ट मिली, न एग्रीमेंट सोनू कहते हैं कि जब वह सेट पर पहुंचे, तब भी उन्हें किरदार की पूरी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कई बार पूछा कि स्क्रिप्ट कहां है और एग्रीमेंट कब होगा। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में इतने साल काम करने के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि लीड रोल होने के बावजूद कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं हुई। कोर्टरूम सीन करते-करते मुझे लगा मामला कुछ और है सोनू मिश्रा के मुताबिक, शूटिंग के पहले दिन ज्यादातर हिस्सा कोर्टरूम सेटअप में फिल्माया जा रहा था। उनका दावा है कि उन्हें जिस किरदार के लिए बुलाया गया था, वह एक ऐसे व्यक्ति का था, जो कोर्ट के अंदर कटघरे जैसे माहौल में खड़ा दिखाया जा रहा था। सोनू कहते हैं कि शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि फिल्म एक घटना और उससे जुड़े पहलुओं पर आधारित होगी, लेकिन शूट के दौरान डायलॉग और सीन देखकर उन्हें लगा कि फिल्म सिर्फ घटनाओं का रीक्रिएशन नहीं कर रही थी। उनके मुताबिक, कोर्टरूम वाले हिस्सों में वकीलों की बहस, आरोपों वाले संवाद और किरदार पर सवाल उठाने वाले सीन शूट किए जा रहे थे। सोनू का दावा है कि उन्हें लगा कि कहानी में एक पक्ष ज्यादा मजबूत तरीके से सामने आ रहा है। सोनू कहते हैं कि उन्हें इसी दौरान पहली बार महसूस हुआ कि जिस तरह प्रोजेक्ट समझाकर बुलाया गया था और सेट पर जो शूट हो रहा था, दोनों में अंतर है। उनके अनुसार, उसी दिन उन्होंने टीम से स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट मांगा, ताकि पूरी कहानी समझ सकें। लेकिन उन्हें कहा गया कि शूट जल्दी खत्म करना है और बाद में बाकी चीजें पूरी कर ली जाएंगी। सोनू का कहना है कि पहले दिन के शूट के बाद उनके मन में सवाल उठने लगे और दूसरे दिन तक उन्होंने तय कर लिया कि बिना पूरी स्पष्टता के वह इस फिल्म का हिस्सा आगे नहीं बनना चाहते। दूसरे दिन लगा कि मुझे पूरी बात नहीं बताई गई सोनू मिश्रा बताते हैं कि पहले दिन के बाद उनके मन में कई सवाल थे। इसलिए दूसरे दिन वह इस उम्मीद के साथ सेट पर पहुंचे कि अब उन्हें स्क्रिप्ट, एग्रीमेंट और कहानी की पूरी दिशा समझाई जाएगी। उनके मुताबिक, दूसरे दिन भी शूटिंग जारी रही, लेकिन चीजें पहले दिन जैसी ही रहीं। उन्होंने दोबारा टीम से पूछा कि फिल्म की कहानी क्या है, किरदार किस दिशा में जा रहा है और आधिकारिक प्रक्रिया कब पूरी होगी। सोनू का दावा है कि उन्हें लगातार यही कहा गया कि शूट जल्दी खत्म करना है और बाकी औपचारिकताएं बाद में पूरी कर ली जाएंगी। उनके मुताबिक, इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का नैरेटिव उस तरह नहीं जा रहा था, जैसा शुरुआत में समझाया गया था। सोनू कहते हैं कि दूसरे दिन तक उन्हें लगने लगा था कि वह पूरी जानकारी के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने हैं। उनके मुताबिक, कहानी, शूट और बातचीत- तीनों में उन्हें स्पष्टता नहीं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि उसी दिन उन्होंने मन बना लिया था कि अगर स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट के जरिए पूरी तस्वीर साफ नहीं की गई, तो वह आगे फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। हालांकि उस समय उन्होंने तुरंत फिल्म छोड़ने की घोषणा नहीं की। उनके मुताबिक, वह प्रोफेशनल तरीके से चीजों को मौका देना चाहते थे और इंतजार कर रहे थे कि शायद आगे चीजें स्पष्ट हो जाएं। लेकिन दूसरे दिन तक उन्होंने लगभग तय कर लिया था कि वह इस प्रोजेक्ट से बाहर निकल जाएंगे। एग्रीमेंट दिखाया गया, यहीं सबसे बड़ा झटका लगा सोनू बताते हैं कि कुछ दिनों बाद मेकर्स से मुलाकात हुई। उन्हें लगा कि अब औपचारिक तरीके से आगे बढ़ेंगे। लेकिन उनके मुताबिक, एग्रीमेंट में प्रमोशन से जुड़ी कुछ शर्तें थीं, जिनसे वह सहमत नहीं थे। “मैंने वहीं एग्रीमेंट फाड़ दिया।” सोनू कहते हैं कि उन्होंने उसी वक्त साफ कर दिया कि वह इस तरीके से काम नहीं करेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने वहीं फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया। वॉइस नोट में सलमान का नाम लेकर कही गई बात, फिर लीगल एक्शन की चेतावनी सोनू मिश्रा ने इंटरव्यू में दावा किया कि फिल्म छोड़ने और मीडिया में अपनी बात रखने के बाद उन्हें एक वॉइस नोट मिला। सोनू के मुताबिक, उन्होंने सिर्फ इतना पूछा था कि शूट किए गए दिनों का भुगतान कब मिलेगा। उनका दावा है कि जवाब में उन्हें कहा गया कि अब उनसे सीधे बात नहीं की जाएगी और आगे लीगल टीम संपर्क करेगी। सोनू ने यह भी दावा किया कि वॉइस नोट में सलमान खान का नाम लेते हुए कहा गया कि अगर वह सलमान खान के साथ भी खड़े हो जाएं, तब भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। सोनू के मुताबिक, बातचीत में यह भी कहा गया कि उन्होंने बिना अनुमति शूट से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और मीडिया में बातें रखीं, जिस पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, सोनू का कहना है कि उनका उद्देश्य विवाद बढ़ाना नहीं था। वह सिर्फ अपना पक्ष और बकाया भुगतान को लेकर जवाब चाहते थे। सलमान खान की टीम का नोटिस: कब आया, किसे मिला और मेकर्स ने इसे कब दिखाया? सोनू मिश्रा ने इंटरव्यू में दावा किया कि जिस लीगल नोटिस को बाद में फिल्म के प्रमोशन के दौरान चर्चा में लाया गया, उसकी टाइमिंग और प्रस्तुति को लेकर सवाल हैं। उनके मुताबिक, यह नोटिस 24 अप्रैल को फ्रीलांस कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे के पास पहुंचा था। सोनू का कहना है कि अक्षय पांडे फिल्म के लिए अलग-अलग कलाकारों से संपर्क कर रहे थे, लेकिन वह मेकर्स की टीम के साथ किसी औपचारिक एग्रीमेंट के तहत नहीं जुड़े थे। फिल्म की जानकारी बाहर कैसे पहुंची? सोनू के मुताबिक, कास्टिंग के दौरान कई एक्टर्स से संपर्क किया गया। इसी प्रक्रिया में इंडस्ट्री के कुछ लोगों तक यह जानकारी पहुंची कि एक ऐसी फिल्म बन रही है, जो ‘काला हिरण’ केस और सलमान खान के संदर्भ से जुड़ी बताई जा रही है। सोनू का दावा है कि इसी दौरान यह जानकारी सलमान खान की टीम तक भी पहुंची। नोटिस में क्या कहा गया था? सोनू के मुताबिक, नोटिस का स्वर सीधे धमकी वाला नहीं था। उनके दावे के अनुसार, नोटिस में कहा गया था कि जिस विषय पर फिल्म बनाई जा रही है, उससे जुड़ा मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है। अगर किसी व्यक्ति की छवि या व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाली सामग्री बनाई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखा जा सकता है। सोनू का कहना है कि नोटिस का फोकस यही था कि मामला संवेदनशील है और किसी निष्कर्षात्मक प्रस्तुति से बचना चाहिए। मेकर्स ने नोटिस कब सार्वजनिक किया? सोनू के मुताबिक, जिस नोटिस को बाद में सार्वजनिक रूप से दिखाया गया, वह नोटिस मिलने के काफी समय बाद सामने लाया गया। उनका दावा है कि नोटिस 24 अप्रैल का था, लेकिन इसे फिल्म के पोस्टर लॉन्च और चर्चा शुरू होने के बाद सामने रखा गया। सोनू सवाल उठाते हैं कि अगर नोटिस इतना महत्वपूर्ण था, तो उसे उसी समय सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। नोटिस को लेकर अलग नैरेटिव बनाया गया सोनू का कहना है कि बाद में आम लोगों के बीच यह धारणा बनी कि नोटिस सीधे फिल्म या कलाकारों को रोकने के लिए आया था। जबकि उनके मुताबिक, नोटिस की वास्तविक स्थिति और समयरेखा को समझना जरूरी है। ___________________________________ इस फिल्म से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.. फिल्म काला हिरण को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा का दावा:सलमान को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था; इसलिए बीच में फिल्म छोड़ी
फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया।पूरी खबर पढ़ें..

Share196Tweet123Share49
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
रोडीज में अभिजीत दीपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला

रोडीज में अभिजीत दीपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला

June 15, 2026
हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

June 15, 2026
उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

June 15, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In