धार जिले के पीथमपुर से पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां भास्कर डिजिटल पीथमपुर के संवाददाता अमित त्रिवेदी को आर्यावर्त पत्रकार संघ का पीथमपुर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
धार@साबिर खान fm
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति आर्यावर्त पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री की अनुशंसा पर की गई है। वहीं राष्ट्रीय सचिव कमल सिंह सोलंकी और महासचिव राकेश सिंह चौहान की सहमति के बाद धार जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी द्वारा अमित त्रिवेदी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमित त्रिवेदी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे न केवल समाचारों की निष्पक्ष और प्रमाणिक प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
इस नियुक्ति के बाद विभिन्न सामाजिक और पत्रकारिता संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, संतोष पुरोहित, वरिष्ठ पत्रकार साबिर खान, अमर वर्मा, राष्ट्रीय कवित्री अनीता आनंद और कामिल मेहर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विश्वास जताया है कि अमित त्रिवेदी अपने नए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
बधाई देने वालों ने यह भी उम्मीद जताई कि वे पत्रकारिता के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।


































