बड़वानी ग्राम बोरलाय के भारतीय स्टेट बैंक ने सामाजिक जिम्मेदारी व ग्राहक सेवा भावना के अंतर्गत गांव की शायजा खान को उनके पति अलाउद्दीन खान के सड़क हादसे में मौत होने के बाद बीमा राशि का चेक प्रदान किया। बैंक मैनेजर विशाल राठौर ने बताया कि अलाउद्दीन का दुर्घटना से निधन होने के बाद परिजनों को व्यक्तिगत दुर्घटना हित लाभ बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की बीमा राशि दी गई। उन्होंने कहा बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं के तहत सुरक्षा कवच देता है। जिससे ग्राहकों परिस्थितियों में आर्थिक मदद मिल सके। इस दौरान एसबीआई लाइफ रीजनल ऑफिसर धार नितिन गोस्वामी, आरबीओ रीजनल ऑफिसर धार प्रतिमा सिंग, कैश ऑफिसर सीएच श्रीकांत, जूनियर ऑफिसर शिवाशीष राठौर, अंकित गोस्वामी, सरफराज खान, मनीष राठौर व ग्राहक मौजूद थे।