धार जिले के पलवाड़ा में 10 सितंबर, बुधवार को ईदे मिलादुन्नबी व इस्लाहे मुशायरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहज़ादा-ए-आला हज़रत मुफ़्ती मुहम्मद अरसलान रज़ा खां अजहरी बरैली शरीफ़ से तशरीफ़ लाएंगे।
धार@साबिर खान fm
पलवाड़ा में आगामी 10 सितंबर 2025, बुधवार, नमाज़-ए-ईशा के बाद भव्य ईद-ए-मिलादुन्नबी व इस्लाहे मुशायरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ईदगाह मस्जिद पलवाड़ा (जिला धार, मध्यप्रदेश) में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की खास शान होंगे शहज़ादा-ए-आला हज़रत, हुज़ूर ताजुश्शरिया रहमतुल्लाह अलेह के पोते हज़रत अल्लामा मौलाना मुहम्मद अरसलान रज़ा खां अजहरी बरैली शरीफ़ (यू.पी.)। वहीं, कार्यक्रम में मुफ्ती मुहम्मद शाहिद रज़ा भी तशरीफ़ लाकर अपनी तकरीर पेश करेंगे।
आयोजक मंडल की ओर से सभी हाज़िरीन से अपील की गई है कि वे बड़ी तादाद में शरीक होकर इस कॉन्फ्रेंस को कामयाब बनाएं।
स्थान मार्गदर्शन..
पलवाड़ा पहुंचने के लिए महू-नीमच फोरलेन से लगभग 3 किलोमीटर उत्तर दिशा में जाना होगा।
आयोजन…
हुसैनी पंच कमेटी व अहले सुन्नत पलवाड़ा की जानिब से यह आयोजन किया जा रहा है।






























