धार नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नेहा महेश बोडाने को अब सामाजिक क्षेत्र में भी एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें रामी माली गुजराती समाज, मालवा प्रांत की महिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति मालवा प्रांत के अध्यक्ष यशवंत नेहरू की सहमति से, समाज के संयोजक पूनमचंद माली द्वारा की गई है।
धार@साबिर खान fm
श्रीमती बोडाने वर्तमान में नगर पालिका परिषद धार की अध्यक्ष होने के साथ-साथ अपने वार्ड की पार्षद भी हैं। अब उन्हें समाज ने एक और बड़ी भूमिका देते हुए, महिला संगठन की प्रांत अध्यक्ष बनाया है।
इस अवसर पर श्रीमती बोडाने ने कहा कि..
जैसे मैं नगर के विकास के लिए कर्तव्यनिष्ठ रही हूं, वैसे ही अब समाज की महिलाओं के उत्थान, जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए भी पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ काम करूंगी।”
उनकी इस सामाजिक उपलब्धि पर माली समाज की महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नए दायित्व को लेकर उत्साह जताया।
श्रीमती नेहा बोडाने की यह दोहरी भूमिका अब उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से और अधिक प्रभावशाली बनाती है। नगर और समाज—दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी अब नए आयाम रच सकती है।


































