मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आतंकियों द्वारा एक स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है,धमकी देने वाले ने ईमेल आईडी के माध्यम से स्कूल को आईईडी ब्लास्ट से उड़ने की चेतावनी दी है।
मध्यप्रदेश@टीम भारतीय न्यूज़
यह मामला हरमन माइनर इस्कूल का है शनिवार सुबह 10:30 बजे का होना बताया जा रहा है, स्कूल में अवकाश होने के कारण बच्चे तो नहीं थे पर स्कूल के स्टाफ बच्चों के परिजन के साथ मीटिंग कर रहे थे, धमकी मिलने के बाद सभी स्कूल से बाहर आ गए और पुलिस को सूचना दी!
स्कूल के हर कोने की हुई तलाशी
तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी (बॉम्ब डिस्पोजल) और (डॉग स्क्वायड ) इसके अलावा एटीएस व एंटी टेरर स्क्वायड की टीम नें पूरे स्कूल की सघन तलाशी ली!
थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि स्कूल के कोने-कोने की तलाशी ली गई है इसमें कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है!
मेल करने वाले का आईडी एड्रेस खांगला जा रहा है
पुलिस को जानकारी मिली कि दो दिन पहले दिल्ली से किताबों का एक पार्सल आया है!






























