पढ़ाई के साथ-साथ खेल के हर क्षेत्र में देश की बेटियां अच्छा कर रही हैं- निलेश भारती।
धार@साबिर खान
धार जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा नेशनल कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल कांस्य सिल्वर मेडल जीतकर धार जिले का नाम गोरान्वित करने वाले सभी खिलाड़ियों का शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने उत्साह वर्धन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आपको बतादें यह ऊर्जावान खिलाड़ियों द्वारा खेल कराटे स्कूल गैम्स 2025 जो 25 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक बंसल पब्लिक स्कूल जयपूर (राज.) में आयोजित की गई। इस प्रतियोगता में समस्त राज्यो से कराटे खिलाड़ियो ने भाग लिया। जिसमे मध्यप्रदेश से 120 खिलाडियों ने म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगता में धार के खिलाडियो ने 09 स्वर्ण, 05 रजत और 05 कास्य मेडल जीते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लाखन सिंह नवासा ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष रूप से ठाकरे मंडल अध्यक्ष विशाल निगम, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी मौजूद रहे। निलेश भारती ने कहा कि आज समय बदल गया है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के हर क्षेत्र में देश की बेटियां अच्छा कर रही हैं। कराटे से चयनित खिलाड़ी आगामी राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक जीत रहे है यह हम सब के लिए गर्व की बात है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी युवा खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हैं। सभी खिलाड़ियों ने मालवा की माटी का गौरव बढ़ाया है हम पार्टी संगठन की ओर से हर संभव सहयोग और मदद करते रहेंगे। पदक विजेताओं को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य व आगामी प्रतियोगिताओं में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना करता हूँ । भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लाखन सिंह नवासा ने कहा कि धार जिले के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करना ही हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम का संचालक राधेश्याम निगम ने किया इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत सिंह चौहान,भाजपा खेल प्रकोष्ठ से हरीश आर्य नितेश सिंह बेस गिरीश गेरेना कपिल श्रीवास्तव सौरभ त्रिपाठी, संजय शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






























