मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन में अधिकांश शिकायतें पेंडिंग देखने को मिलती है । आमतौर पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय सीमा में विभागों के द्वारा निपटारा नहीं किया जाता है , जिसके कारण सरकार की छवि खराब होती है।
धार@साबिर खान
लेकिन कई अधिकारी ऐसे भी हैं जो जनता के साथ-साथ सरकार की छवि बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाते हैं उनमें से ही एक धार जिले के युवा डॉक्टर चमनदीप अरोरा है।
मुख्य मुख्य ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रहे डॉक्टर चमनदीप अरोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीसगांव ने न केवल सीएम हेल्पलाइन का समय सीमा में निपटारा किया बल्कि प्रदेश स्तर पर फाइव टॉप में अपना स्थान बनाया ।
सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर चमनदीप अरोरा को प्रियंक मिश्रा एवं विधायक नीना वर्मा द्वारा मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया । डॉ अरोरा को उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमएचओ डॉक्टर राकेश शिंदे ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रशंसा पत्र सौंप कर उत्साह वर्धन किया ।
डॉ अरोरा को मिले सम्मान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उन्हें बधाइयां दी ।
आपको बता दें कि युवा डॉक्टर चमनदीप अरोरा ने नालछा मुख्य ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रहते कोविड के दौरान भी उल्लेखनीय कार्य किए थे ।
वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीसगांव में डॉ अरोरा के द्वारा डिलीवरी केस में भी काफी सफलता प्राप्त की है । इस स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व में डिलीवरी की व्यवस्था नहीं थी जिसे डॉक्टर अरोरा के द्वारा प्राथमिकता से आरंभ की जिसका लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है ।
वीडियो

































