मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा पुलिसिंग में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों को भोपाल में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
धार@साबिर खान fm
जिसमें धार थाना कोतवाली पर पदस्थ समीर पाटीदार भी शामिल हैं । समीर पाटीदार को के एफ रुस्तम जी पुरस्कार वर्ष 2021 के तहत सम्मानित किया गया । मंच पर उपस्थित डिजी सुधीर कुमार सक्सेना,एडीजी राकेश गुप्ता,एडीजी रुचि वर्धन मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।
दरअसल पुलिस महा निदेशक मध्य प्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा के एफ रुस्तम जी पुरस्कार में कल तीन श्रेणियों में 55 अधिकारियों को शामिल किया गया था जिसकी घोषणा पूर्व में हो चुकी थी । आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में परम विशिष्ट श्रेणी में एक रिवाल्वर वह प्रमाण पत्र ,अति विशिष्ट श्रेणी में एक 12 बोर गन वह प्रमाण पत्र तथा विशिष्ट श्रेणी में 50 हजार नगद सहित प्रमाण पत्र सौंपे गए । धार कोतवाली थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी समीर पाटीदार को रुस्तम जी पुरस्कार की विशिष्ट श्रेणी में स्थान दिया गया था ।
आपको बता दें कि समीर पाटीदार पूर्व में जिला बालाघाट में पैड्स रहे हैं जहां पर प्रभारी नक्सल कमांड एंड कंट्रोल रूम के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की थी । पुरस्कार मिलने के बाद थाना प्रभारी पाटीदार ने चर्चा में बताया कि पुलिस विभाग में बालाघाट जैसे जिले में ड्यूटी करना एक अलग ही अनुभव होता है । मेरे कार्यकाल के दौरान तीन इनामी नक्सलियों को अरेस्ट करने के लिए विशेष रूप से योजना तैयार की गई थी । टीम में पदस्थ अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से प्लेन का क्रियान्वयन करते हुए तीन नक्सलियों को अरेस्ट किया वह तीन नक्सलियों से मुठभेड़ भी पुलिस की हुई थी । बालाघाट जैसे क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने पर ही पुलिस विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ इनाम देते हुए के एफ रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
समीर पाटीदार के सम्मानित होने पर उन्हें अधिकारियों एवं कर्मचारियों पत्रकारों ने बधाइयां देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।

































