धार जिले के ग्राम नालछा स्थित दरगाह हजरत नजमुद्दीन शाह कलंदर पर दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को प्रतिमाह समिति इंतजामिया कमेटी हज़रत सय्यद शाह नजमुद्दीन कलंदर रहमतुल्लाह अलेह द्वारा आयोजित किए जाने वाले संदल के मौके पर आने वाले सभी धर्म के श्रद्धालुओं के लिए निः शुल्क शिविर का आयोजन सुन्नी वेलफेयर कमेटी के साथ मिल कर किया गया।
नालछा@जफर अली
जिसमें नालछा के साथ साथ धार, धरमपुरी, हसनाबाद, मगज पूरा, बगड़ी, बिल्लौद आदि जगहों से आए सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया । शिविर में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत आंखों की जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर इत्यादि की निः शुल्क जांच परीक्षण किया गया ।
समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन कलंदरी और सचिव कुदरत नूर ने बताया कि आज आयोजित हुए संदल के कार्यक्रम में बड़े पीर साहब शेख अब्दुल कादिर जिलानी के नाम से विशेष फातिहा की गई और आए हुए सभी लोगों को लंगर वितरित किया गया । आए हुए लोगों को हुज़ूर गौस पाक के दिए हुए उपदेशों की जानकारी दी गई, लोगों को आपस में प्रेम से रहने, भूखे लोगों को खाना खिलाने, नमाज़ की पाबंदी करने आदि की अपील की गई । आए हुए सभी श्रद्धालुओं द्वारा सरकार कलंदर के आस्ताने पर अकीदत पेश कर दुआएं की गई।
वीडियो





























