हज सेवा कार्यो से जुड़ी संस्था ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी का राष्ट्रीय अधिवेशन चेन्नई में सम्पन्न हुआ, सोसायटी की तमिलनाडू इकाई द्वारा आयोजित अधिवेशन में 10 राज्यों में सोसायटी से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया, स्थानीय होटल हबलिस में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सऊदी अरब में समस्त फ्लाइट्स कम्पनी के चेयरमैन सकरान सालेह अल सुवेदी उपस्थित हुए, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवम साऊथ इण्डिया हज कमेटी के सदस्य जे.एम.एच. आसन मौलाना, सम्मिलित हुए, अधिवेशन के विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जावेद इक़बाल काकरू श्रीनगर, ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी ज़ाहिद खान पठान बांसवाड़ा, राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव शेख निज़ामुद्दीन जयपुर, टोंक रूबात के प्रतिनिधि, स्थानीय संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने शिरकत की,
राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने बताया अधिवेशन में सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान ने हज से जुड़े बहुत से मुद्दो पर अपनी बात रखी, केंद्रीय, राज्य हज कमेटियों का एक्ट-2002 के तहत गठन, हज कमेटियों के गठन में हज से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने, हज 2025 को सस्ता व सुविधाजनक बनाए जाने, हज यात्रियों की सेवा के लिए प्रत्येक राज्यों से भेजे जाने वाले हज इंस्पेक्टरों के लिए सरकारी कर्मचारी की अनिवार्यता को खत्म कर हज से जुड़ी संस्थाओं की अनुशंसा पर समाज सेवियों को भी शामिल किये जाने, राज्यों में बने हज हाऊस को संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर बनाकर अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को इसका लाभ दिए जाने आदि मुद्दो पर सोसायटी की ओर से माँग रखी गई,
अधिवेशन के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने हज वेलफेयर सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें हर तरह से सहयोग किये जाने की बात कही, तमिलनाडू इकाई के अध्यक्ष जे. फारूक ने सोसायटी की ओर से तैयार किये गए गरीबों के लिए उमराह योजना की विस्तृत जानकारी दी, कार्यक्रम में समस्त प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए,
सोसायटी की मध्यप्रदेश इकाई की ओर से मोहम्मद मोईन मतीन अजमल बुरहानपुर, अकील अहमद भोपाल, अब्दुल गफ्फार खत्री सेंधवा, मोहम्मद अली बुरहानपुर, रियाज़ उल हक़ अंसारी बुरहानपुर, महाराष्ट्र से पत्रकार इक़बाल अंसारी मुंबई, रईस मोहम्मद मालेगांव उपस्थित हुए,
सोसायटी के उमराह हाऊस का शुभारम्भ।
अधिवेशन के एक दिन पहले सोसायटी के उमराह हाऊस का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान द्वारा फीता काटकर किया गया, जल्द ही गरीब लोगों के लिए उमराह की फ्लाइट पहले तमिलनाडू से शुरू होगी बाद में इसे सभी राज्यों से शुरू किया जाएगा






























