अग्रवाल समाज धार द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा आयोजित अग्रसेन मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. उमेश मित्तल,डीएसपी महिला थाना रेणु अग्रवाल,राजेन्द्र मोदी,अंनत अग्रवाल,समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल महोत्सव संयोजक अंकुश अग्रवाल बी.के, सचिव पंकज अग्रवाल, नीलेश गर्ग, अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, प्रवीण गर्ग ने ध्वजारोहण किया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
इसके बाद महाराजा अग्रसेन के चित्र का पूजन कर मेले का शुभारंभ हुआ मेले में समाज के बच्चे वह महिलाओं द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल के व्यंजन लगाए गए वही समाज द्वारा मेले में पाव भाजी, छोले टिकिया,बेडमी पूरी,सेव सब्जी,आलू सब्जी,दाल फ्राय,रस मलाई,चिली पनीर,कड़ी पुलाव,तंदूरी रोटी स्टाल लगाई गई। साथ ही बच्चों के प्रयासों पर सराहना कर उनकी हौसला अफजाई भी की। इसके बाद क्रीडा मंत्री अनमोल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,जयेश सिंघल,आयुष अग्रवाल द्वारा रस्सी कूद प्रतियोगिता, अग्रवाल महिला मंडल द्वारा तंबोला, अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा चेयर रेस अग्रोहा थिंकर्स ग्रुप जूनियर द्वारा लेमन रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढ़कर समाज के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अग्रसेन सोश्यल महिला ग्रुप की मीना अग्रवाल, मोना अग्रवाल,नीलू अग्रवाल अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के प्रहलाद अग्रवाल,संजय गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल बीके,अशोक गर्ग, कमल बंसल,राजेंद्र गोयल, विनय अग्रवाल, प्रकाश मोदी, मुकेश अग्रवाल,विमल गर्ग,सुनील मित्तल, अशोक अग्रवाल,वल्लभ अग्रवाल, सतीश अग्रवाल,सुनील गर्ग,सतीश गोयल,प्रमोद अग्रवाल, मनीष गोयल,दीपक अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज मौजूद था उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी वैभव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल ने दी
समाज के मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने बताया कि गुरुवार को समस्त दादी परिवार धार द्वारा भव्य संगीतमय राणी सती दादी का मंगल पाठ का आयोजन होगा जिसमें मोटी सेठानी फिल्म के निर्माता राणा संजय तुलस्यान मंगलपाठ में प्रमोशन के लिए पधारेंगे।






























