मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के निर्देश पर कर्मचारियों को जनजाति विभाग में 6 से 8 माह से वेतन नहीं मिलने पर पूरे मध्य प्रदेश में 20 सितंबर 2024 को एक साथ ज्ञापन दिया गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
उसी कड़ी में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी जिला शाखा धार ने भी मुख्यमंत्री महोदय, प्रमुख सचिव महोदय, आयुक्त महोदय भोपाल के नाम जिला कलेक्टर महोदय के निर्देश पर ज्ञापन के लिए हमारे श्री ब्रजकांत शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग धार को नियुक्त किया एवं श्रीमान सहायक आयुक्त महोदय ने जिला अध्यक्ष से दूरभाष पर चर्चा करते हुए बताया कि लघु वेतन कर्मचारी संघ का ज्ञापन शासन स्तरीय के लिए मुझे नियुक्त किया है अतः कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा पैदा हुई एवं माननीय सहायक आयुक्त महोदय धार को कर्मचारी की जायज मांग लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं एवम् 2007 से 2016 तक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी बनाना था जो आज दिनांक तक नहीं बनाया गया,एवं अंशकालीन को श्रम न्यायालय की गाइडलाइन के तहत वेतन का भुगतान किया जाना विषय पर ज्ञापन दिया । सहायक आयुक्त महोदय ने संगठन को स्पष्ट किया है कि आपकी जायज मांगे में मध्य प्रदेश शासन को भेज दूंगा एवं संगठन के साथियों को आश्वासन दिया कि जनजाति विभाग का जो काम मेरे योग्य एवम् जिला स्तरीय है वह में जितनी जल्दी हो सकेगा कर दूंगा कर्मचारियों में खुशी की लहर हुई उक्त ज्ञापन में कर्मचारी साथी धर्मेंद्र बिरले जिला सचिव ,बाबूलाल चौहान जिला संगठन मंत्री, हीरालाल उपाध्याय, नूर मोहम्मद खत्री,महेंद्र वर्मा ,नारायण दायमा जिला उपाध्यक्ष ,भारत सिंह ठाकुर प्रांतीय सचिव, गणेश कटारे प्रचार मंत्री ,मंजुला मंडलोई , दीपा लाल सोलंकी सुख लाल भिड़े संजय निर्मल, राधेश्याम मकवाना, राधेश्याम पटेल, एवं सहायक आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों के बीच में ज्ञापन दिया गया उक्त जानकारी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के जिला अध्यक्ष दंगल दास बैरागी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।






























