देखो अपना देश पीपुल्स च्वाइस 2024 के लिए 15 सितंबर तक खुला है वोटिंग पोर्टल..
धार@साबिर खान
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक राष्ट्रव्यापी पहल देखो अपना देश पीपुल्स च्वाइस 2024 की प्रक्रिया ऑनलाईन पोर्टल पर शुरू की गई है इस अभियान के तहत आध्यात्मिक सांस्कृतिक हेरिटेज प्रकृति ए वन्य जीव 4 एडवेंबर 5 अन्य श्रेणियों में श्रेष्ठ पर्यटक स्थलों के लिए ऑनलाईन वोटिंग की जाना है हर श्रेणी में तीन पर्यटक स्थलों का चयन किया जाना है ऑनलाईन वोटिंग के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थल की घोषणा भारत सरकार द्वारा की जाएगी।
प्रदेश सहित धार मांडव के पर्यटन स्थलों को लेकर आमजन में उत्साह
इस अभियान को लेकर धार जिले में भी उत्साह का माहौल है जिले के मांडव धार बाग की गुफाएं ओर अन्य पर्यटन स्थलों को लेकर जिला प्रशासन से लेकर आमजन वोटिंग को लेकर उत्साहित हैं।
धार कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद प्रियंक मिश्रा ने धार जिला पंचायत सीईओ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी, और समस्त एसडीएम को निर्देश दिए की वे अपने प्रदेश के पर्यटक स्थलों को अखिल भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित एवं विकसित करने की दिशा में अपने अधीनस्थ अमले एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर देखो अपना देश पीपुल्स च्वाइस 2024 अन्तर्गत अधिक से अधिक वोटिंग करवाएं।
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी पहल
उल्लेखनीय है की पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक राष्ट्रव्यापी पहल देखो अपना देश पीपुल्स च्वाइस 2024 की प्रक्रिया ऑनलाईन पोर्टल पर शुरु कर दी गई है इस अभियान के तहत आध्यात्मिक
सांस्कृतिक हेरिटेज प्रकृति वन्य जीव एडवेंबर 5 अन्य श्रेणियों में श्रेष्ठ पर्यटक स्थलों हेतु ऑनलाईन वोटिंग की जाना है प्रत्येक श्रेणी में तीन पर्यटक स्थलों का चयन किया जाना है।
वोट करने वालों को मिलेगा बेहतरीन पर्यटन पैकेज
ऑनलाईन वोटिंग के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थल की घोषणा भारत सरकार द्वारा की जाएगी इस प्रतियोगिता में वोट करने वाले व्यक्तियों को लक्की ड्रा के आधार पर देश के पर्यटक स्थल पर यात्रा करने के लिए 03 रात 04 दिन एवं म.प्र. के पर्यटक स्थल के लिए 04 रात 05 दिन का फ्री पैकेज ओर अन्य आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किये जायेंगे।
इस लिंक पर करना होगी ऑनलाईन वोटिंग
https://innovateindia.mygov.in/dekho- apna-desh/dad-attraction-selection/ लिंक पर वोटिंग करना होगी।
वोटिंग की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2024 है भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने भारत की जनता की नब्ज को समझने के लिए पहली बार राष्ट्रव्यापी आईपी बौद्धिक संपदा ‘देखो अपना देश पीपुल्स च्वाइस 2024 विकसित किया है वोटिंग 15 सितंबर 2024 तक खुली है इसके लिए पोर्टल https://innovateindia.mygov.in/dekho-apna-desh/ है जिसमें उपयोगकर्ता अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों आध्यात्मिक सांस्कृतिक और विरासत प्रकृति और वन्यजीव साहसिक अन्य खुली श्रेणी में वोट कर सकते हैं।
भियान का उद्देश्य भारत के शीर्ष पर्यटक आकर्षण को निर्धारित करना
वोटिंग परिणामों से भारत के शीर्ष पर्यटक आकर्षणों को निर्धारित करने में मदद मिलेगी जिन्हें प्रमुख हितधारकों से पर्याप्त समर्थन और निवेश प्राप्त होगा इस पहल के माध्यम से मंत्रालय सांस्कृतिक स्थलों और परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना चाहता है ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी दीर्घायु सुनिश्चित हो सके इससे मंत्रालय को कम ज्ञात पर्यटन स्थलों को समझने में भी मदद मिलेगी जिन्हें लोग बेहतर ज्ञात लोकप्रिय आकर्षणों के अलावा देखना पसंद करेंगे।






























