दमोह जिले के बटियागढ़ में संचालित सरकारी बालिका छात्रावास पर सोमवार शाम बारिश के दौरान गाज गिर गई। इसकी धमक से छात्रावास की करीब 19 छात्राएं और दो कर्मचारी भी प्रभावित हुए। सभी छात्राओं और छात्रावास के दो कर्मचारियों को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी जांच की गई।
ड्यूटी डॉक्टर राहुल चौरसिया ने बताया कि छात्रावास पर गाज गिरने की खबर मिली थी। इसके बाद वहां से छात्रों को अस्पताल लाया गया। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। गाज गिरने से बच्चियों को धमक लगी थी जिससे वह डर गई थी। सभी से बात की गई है, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें वापस छात्रावास भेज दिया गया है।