दिगंबर जैन समाज के शांतिनाथ मंदिर और पार्श्वनाथ मंदिर, मानतुंग गिरी तीर्थ पर रविवार से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ प्रयूर्षण पर्व प्रारंभ हो गए है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया कि आज प्रात: शांति धारा करने का लाभ संजय, अजय, हर्ष लुहाड़िया ने लिया। प्रथम कलश करने का लाभ डॉ पीके जैन को मिला। 10 लक्षण धर्म मंडल विधान में पूजन करने का, सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य विजय शिवानी रावका को प्राप्त हुआ। दोपहर को विद्वान ब्रह्मचारी पंडित पंकज भैय ने तत्वार्थ सूत्र पर प्रवचन दिए। रात्रि को महाआरती के बाद शास्त्र प्रवचन, प्रश्न मंच का कार्यक्रम हुआ। लगभग तीनों मंदिरों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष श्रेणिक गंगवाल व सचिव संजय छाबड़ा और मंदिर के अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन व कार्यअध्यक्ष नवीन गोधा, मानतुंग गिरी तीर्थ के अध्यक्ष नरेश गंगवाल, कोषाध्यक्ष किशोर जैन ने बताया कि तीनों मंदिरों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिदिन इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंडल विधान, पूजन, प्रवचन ब्रह्मचारी पंकज भैय्या ने संपन्न कराए।






























