ऑक्सफोर्ड एकेडमी स्कूल में, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर, भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
भारत विकास परिषद द्वारा नगर की ऑक्सफोर्ड एकेडमी स्कूल मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित परिषद सदस्य, शाला शिक्षक प्राचार्य द्वारा सरस्वती पूजन से हुआ। बाद में भारत विकास परिषद प्रांतीय महिला प्रमुख प्रीति शर्मा द्वारा “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” के तहत् इसके उद्देश्य व महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में अपने माता-पिता व गुरुजनों शिक्षकों का सम्मान करने के विचार को मजबूत करना है, जिनका आशीर्वाद उनके जीवन को सफल बनाने के लिए होता है। भारत में वैदिक काल से गुरु शिष्य संबंधों की आदर्श परंपरा रही है, उन्होंने बताया की छात्रों को उनके माता-पिता व शिक्षकों के पैर छूने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कोई भी आदर्श व्यक्ति के पास उसकी अपनी सकारात्मक ऊर्जा होती है जब भी कोई विद्यार्थी या अन्य अपने माता-पिता व गुरुजनों के पैर छूता है तब यह सकारात्मक ऊर्जा उसमे प्रवाहित हो जाती है। कार्यक्रम तहत गुरु वंदन में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सीमा चौहान को सम्मानित कर प्रशंसा पत्र दिया गया, वही छात्र अभिनंदन में मेधावी छात्र मोनिका अशोक चौहान और करिश्मा सुंदरलाल धनगर का सम्मान किया गया, साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।






























