Contact News Publisher
विधायक भंवरसिंह शेखावत क्षेत्र में विकास हेतु सतत प्रयासरत है। निर्वाचन के पश्चात से ही उनके द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है।
बदनावर@महेश पाटीदार
बदनावर विधायक 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे बदनावर विधानसभा मंे शामिल धार जनपद की ग्राम पंचायतों की समस्याओं एवं विकास कार्याे को लेकर धार जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सभाकक्ष में धार एसडीएम एवं धार जनपद पंचायत सीईओ की मौजुदगी में समस्त षासकीय विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक में बदनावर विधानसभा में शामिल धार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर विचार विर्मश किया जाएगा। बैठक में केसुर ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहीत सभी विभाग के अधिकारी उपस्थ्ति रहेगे।






























