धार पुलिस ने अवैध हथियार खरीदने वाले को भिंड से किया गिरफ्तार ।
धार@साबिर खान
कुक्षी पुलिस व क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही । तीन हथियार तस्कर गिरफतार । आरोपियों से 21 देशी कट्टे 12 बोर व 2 पिस्टल किए जप्त ।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले का शातिर बदमाश जिलाबदर आरोपी प्रहलाद पिता गुलजार सिंह भाटिया उसका साथी पेडलर सुनील पिता प्रेम सिंह सोलंकी निवासी डही को अवैध हथियार की तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया ।
अवैध हथियार तस्करी में शामिल सुनील बिचवान का कार्य करता है पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर पुछताछ की जिसमें प्रहलाद सिकलीगर से अवैध हथियार लेकर संजय उर्फ सत्येंद्र निवासी भिंड को डिलीवर करता था। पुलिस ने भिंड निवासी सत्येंद्र को थाना अटेर ग्राम पुरा को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर 14 देसी 12 बोर कट्टे व 1 देसी पिस्टल जब्त किया जिनकी कुल कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है । इस प्रकार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफतार कर कुल 21 नग देशी कट्टे 12 बोर व 2 देशी पिस्तौल तथा 2 नग जिंदा कारतूस जप्त किया ।
आपको बता दें कि एसपी मनोज कुमार सिंह ने अवैध हथियार तस्करों का सफाया करने के लिए कई कुख्यात हथियार बनाने वालों व बेचने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । हथियार तस्करों का सफाया करने के लिए धार पुलिस ने ईडी व एन आई ए से भी संपर्क किया है जिससे आने वाले समय में और भी कई बड़े खुलासों की संभावना है।





























