दमोह शहर के तहसील ग्राउंड में बीते कई वर्षो से बुंदेली जलवा महोत्सव के नाम से मशहूर बुंदेली कला और संस्कृति का महोत्सव मनाया जाता है। इसमें ख्याति प्राप्त कलाकार बुंदेली राईं, बधाई के साथ साथ अपनी कला और संस्कृति के जौहर दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते है।
दमोह@टीम भारतीय न्यूज़
दमोह शहर के तहसील ग्राउंड में दर्शकों से लवरेज ये बुंदेली जलवा महोत्सव है, जिसमे लोकगीत गायक जित्तू खरे के गीत पर बुंदेली राई की प्रस्तुति कबीले तारीफ रही। वहीं कई राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपनी कला का जोहर दिखा कर मशहूर हुए ओडिसी फायर डांस ने तो मौजूदा दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने मजबूर कर दिया।
वहीं रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए अदाकार संतोष बासुदेवा का भजन गौरा सांची बता कैसे भओ भोला से व्याओं
जबलपुर के डांस ग्रुप ने कमाल की प्रस्तुति देकर जलवा का खिताब अपने नाम कर लिया।
बुंदेली जलवा महोत्सव में जितना लुत्फ प्रोग्राम देखने वाले दर्शक लेते है, उससे अधिक खुश कलाकार इस मंच से अपनी प्रस्तुति देकर करते हैं। और इन्हें इंतजार रहता है अगले बरस फिर यूं ही जलवा बिखेरने का।
वहीं कार्यक्रम के आयोजक संजय सरवारिया ने बताया की इस बार आयोजन में आर्यन डांस ग्रुप जबलपुर, चिंटू पिंटू डांस करो जबलपुर, ओडिशा फायर डांसर, जित्तू खरे लोकगीत, संतोष वासुदेव गोरा सांची बताओ कैसे कर लो भोले बाबा से ब्याह, नटराज डांस ग्रुप, माइकल डांस ग्रुप इंदौर, डांस ग्रुप उज्जैन, कथक कलाकार प्रयागराज सहित विभिन्न क्षेत्रों व स्थानीय कलाकारों ने मंच के मध्यमा से अपनी कला के जौहर दिखाए।
जहां कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतिभागियों के लिए पुरुस्कृत किता गया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को देखने पहुंचे विभिन्न दर्शकों का मंच के मध्यमा से आभार व्यक्त किया।






























