धार में कांग्रेस के 2 पूर्व मंत्रीयों ने जीत हासिल की जबकि भाजपा के एक मंत्री को पराजय का सामना करना पड़ा । धार विधानसभा सीट से भाजपा की नीना वर्मा ने कांग्रेस की प्रभादेवी गौतम को 9694 मतों से पराजित कर जीत हासिल की ।
धार@साबिर खान
सरदारपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के वेलसिंह भुरिया को 4128 मतों से पराजित किया इसी प्रकार मनावर विधानसभा सीट से जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी डॉ . हीरालाल अलावा ने भाजपा के शिवराज कन्नौज को 708 मतों से हराया । धरमपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा के कालुसिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पांचीलाल मेढ़ा को 356 मतों से पराजित किया । जिले की बदनावर सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए भंवर सिंह शेखावत ने शिवराज सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को 2976 मतों से पराजित कर सभी को चोंका दिया ।
जिले में सर्वाधिक मतों से जितने वाले कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने कुक्षी विधानसभा सीट पर भाजपा के जयदीप पटेल को 49 हजार 888 मतों से हराया । कांग्रेस के ही पुर्व मंत्री उमंग सिंघार ने गंधवानी विधानसभा सीट पर भाजपा के सरदार सिंह मेढ़ा जिला पंचायत अध्यक्ष को 22 हजार 119 मतों से पराजित किया ।






























