अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान के तहत सायबर शाखा और सागौर थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
आरोपी कमल पिता गणेशलाल चौहान निवासी किला मैदान इंदौर गांजे की डिलीवरी खंडवा रोड सागौर में देने के लिए अपने एक्टिवा वाहन क्रमांक एमपी 13 एफएन 1961 से आया था। आरोपी के मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के रिकार्ड की जानकारी जुुटाई जा रही है। जब्त गांजे की कीमत करीब 10 हजार रूपए है। वहीं वाहन सहित कुल मश्रुुके की कीमत 1 लाख रूपए आंकी गई है। आरोपी कमल के विरूद्ध थाना सागौर में धारा 8/20 स्वापक औषधि और मन: प्रभारी अधिनियम 1985 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी कमल को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सागौर नरपत सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक ओमेन्द्र सिंह भाटी, आरक्षक प्रदीप यादव व सायबर शाखा धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, आरक्षक बलराम भंवर, आरक्षक प्रशांतसिंह चौहान, आरक्षक अंकित रघुवंशी, आरक्षक भानु प्रताप सिंह राजपूत की भूमिका रही।






























