अमीनुद्दीन चिश्ती (र.ह.) उर्फ शरबती बाबा का 38 वाँ उर्से मुबारक बड़ी ही शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा। हर साल के मुताबिक इस इस साल भी 38 वा उर्स मनाया जा जाएगा उर्स के इस अवसर पर 20 नवम्बर को बाद नमाज़े ज़ौहर दोपहर 2 बजे मोहल्ला इस्लामपूरा दरगाह मैदान से चादर शरीफ निकाली जाएगी और हज़रत अमीनुद्दीन चिश्ती (र.ह) उर्फ शरबती बाबा के आस्ताने पर मोहब्बतो अक़ीदत के साथ पेश की जाएगी।
धार@साबिर खान
साथ ही रात को बाद नमाज़े ईशा ऑल इंडिया मुशायरे का इनाक़द होगा जिस में प्रदेश स्तर के शायरों, नईम अख़्तर खादमी बुरहानपुर, दीपक जैन साहब गुना, अल्ताफ ज़िया मालेगाँव, मुशीर अंसारी साहब मुम्बई, अनवर कमाल बिहार, हुसैन अहमद शान उज्जैन, मन्नान फ़राज़ जबलपुर, अकरम धारवी धार, अब्दुल सलाम खोकर रतलाम, डॉ रानू रही जबलपुर, अनिता मुकाती धार, अय्यूब असीम रुनिजा, अज़ीम देवासी देवास, नईम आफताब तराना,
अशफ़ाक़ रशीद देपालपुर, इमरान यूसुफ ज़ई इंदौर,
मिर्ज़ा जावेद बेग उज्जैन, अपनी शायरी पेश करेंगे।
21 नवम्बर को बाद नमाज़े ईशा क़व्वाली का शानदार प्रोग्राम होगा और अगले दिन यानी 22 नवम्बर को सुबह रंग की महफ़िल के साथ कुल की फातिहा और बाद नमाज़े ज़ौहर लंगर का एहतिमाम किया जाएगा।
ये जानक़री इस्लामपुर उर्स कमेटी के मीडिया प्रभारी जनाब आज़म राही द्वारा दी गई।






























