Contact News Publisher
20 नवम्बर को हज़रत अमीनुद्दीन चिश्ती (र ह ) उर्फ शरबती बाबा का 38 वाँ उर्से मुबारक बड़ी ही शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा।
धार@साबिर खान
इस अवसर पर 20 नवम्बर को बाद नमाज़े ज़ौहर दोपहर 2 बजे मोहल्ला इस्लामपूरा दरगाह मैदान से चादर शरीफ निकाली जाएगी और हज़रत अमीनुद्दीन चिश्ती (र.ह) उर्फ शरबती बाबा के आस्ताने पर मोहब्बतो अक़ीदत के साथ पेश की जाएगी। साथ ही रात को बाद नमाज़े ईशा ऑल इंडिया मुशायरे का इनाक़द होगा जिस में हिदुस्तान के मशहूरो मारूफ शायर व शायरात अपनी शायरी पेश करेंगे!
21 नवम्बर को बाद नमाज़े ईशा क़व्वाली का शानदार प्रोग्राम होगा और अगले दिन यानी 22 नवम्बर को सुबह रंग की महफ़िल के साथ कुल की फातिहा और बाद नमाज़े ज़ौहर लंगर का एहतिमाम किया जाएगा । ये जानक़री इस्लामपुर उर्स कमेटी के मीडिया प्रभारी जनाब आज़म राही द्वारा दी गई।






























