देशभर में नवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हृदयप्रदेश मध्यप्रदेश व राजा भोज की सांस्कृतिक नगरी भी शारदीय नवरात्रि के पर्व उल्लास से अछूती कैसे रह सकती है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
बड़ी सख्या में श्रद्धालु मातारानी के दर्शन को पहुंच रहे है। वृद्धजनों का शरीर अशक्त हो पर मन सशक्त हुआ। अंतर्मन आस्था से भक्त हो तो यात्रा हो ही जाती है। श्रद्धालय वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने कालिका माता मंदिर दर्शन की इच्छा व्यक्त की। समाजसेवी अमित सलूजा ने वृद्धजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी नई अर्बानिया गाड़ी भेजकर वृद्धजनों को दर्शन करवाया। वृद्धजनों की अशक्तता को देखते हुए पुलिसदल ने विशेष सहयोग प्रदान करते गए वृद्धजन के वाहन को मेला क्षेत्र में प्रवेश करवाकर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सत्कार अधिकारी दुर्गेश नागर, आश्रम प्रबंधन से विद्या गुंजाल सहित कई बुजुर्ग शामिल रहे। वृद्धजन शरद निम्बालकर, गोपाल तंवर, शंकरन दादा, प्रकाश खांडेकर, गीता बाई, सुनीता जैन, बाबूलाल सोलंकी आदि ने गढ़कालिका दर्शन यात्रा को अविस्मरणीय बताया। यात्रा में चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है भजन गाते रहे। आश्रम भोजन शाला में वृद्धजनों ने कन्या पूजन किया व भोजन करवाया। हिमांशु प्रदीप जोशी परिवार ने यह लाभ लिया। पूजन प्रभार श्रीमती रानी पवांर, मीना कुलकर्णी व श्रीमती जी कोर का रहा। जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।






























