कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को बटालियन में श्रद्धाजलि कार्यकम शोक परेड (पुलिस स्मृति दिवस) आयोजित की गई।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह, कमांडेंट बीएस बिरदे एवं समस्त उपस्थित अधिकारियों-कमर्चारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग की यात्रा देश के प्रत्येक पुलिस कर्मचारियों के लिए तीर्थ है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक करम सिंह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उनके 20 सहयोगी 21 अक्टूबर 1959 को अन्य दिन की तरह हॉट स्प्रिंग जो कि समुद्र तल से 4681 मीटर नीचे स्थित है, भारतीय सीमा पर गश्त पर थे। तभी चीनी सैनिकों ने पहाड़ी की चोंटी से भारतीय गश्ती दल पर हमला बोला जिसमें 11 वीर सपूत शहीद हुए व अन्य को कैदी बना लिया गया। समूचे भारत की पुलिस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाती है एवं सभी पुलिस इकाईयां उस वर्ष शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद करते हैं।






























