विधान सभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार पुलिस द्वारा कच्ची महुआ शराब बनाने के लिए 80 ड्रमो में तैयार अवैध महुआ लहान करीब 4000 लीटर कीमती लगभग 2 लाख 16 हजार को किया मौके पर से नष्ट।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
थाना डही क्षेत्रांतर्गत ग्राम किकरवास का रहने वाला आरोपी देवीसिंह पिता सरदार भील अपने खेत पर बडी मात्रा में हाथ भट्टी से अवैध महुआ शराब बना रहा था।
पुलिस थाना डही टीम द्वारा आरोपी देवीसिंह के खेत पर दबिश देकर महुआ शराब के लिए तैयार महुआ लहान करीब 4000 लीटर कीमती करीब 2 लाख 16 हजार को मौके पर नष्ट किया। आरोपी देवीसिंह हुआ फरार।
पुलिस टीम द्वारा 35 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर फरार आरोपी के विरूद्ध थाना डही में प्रकरण दर्ज किया गया।
विधान सभा चुनाव आचार संहिता प्रभावशील होने से पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा धार जिलें में अवैध देशी शराब बनाने एवं परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार के नेतृत्व में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 20.10.2023 को थाना प्रभारी डही उनि प्रकाश सरोदे को मुखबिर से अवैध कच्ची शराब बनाने के संबंध में सूचना मिलने पर SDOP कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। टीम द्वारा देवीसिंह पिता सरदार भील निवासी ग्राम किकरवास थाना डही जिला धार के खेत पर दबिश दी गई। आरोपी पुलिस को दूर से ही देखकर भाग गया। थाना डही पुलिस को मौके से 80 ड्रम में 4000 लीटर महुआ लहान कीमती 2,16,000 मिली। जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। भट्टी के पास एक ड्रम में 35 लीटर तैयार की गई कच्ची महुआ शराब भी मिली, जिसे टीम द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी देवी सिंह के विरुद्ध थाना डही में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी देवी सिंह को इसी साल अप्रैल महीने में भी शराब बनाते हुए थाना डही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था।
फरार आरोपी का नाम
1 देवीसिंह पिता सरदार भील निवासी ग्राम किकरवास थाना डही जिला धार
नष्ट एवं जप्त मश्रुका का विवरण
1 80 ड्रम में 4000 लीटर महुआ लहान कीमती 2,16,000 को पुलिस थाना डही टीम द्वारा मौके पर नष्ट किया गया।
2 एक ड्रम में 35 लीटर महुआ शराब जप्त






























